श्रावण मास में हरियाली महोत्सव की छटा, महिलाओं को वितरित की गई सौभाग्य सामग्री
Updated on
06-08-2026 08:38 PM
भोपाल। श्रावण मास के पावन अवसर पर क्षत्रिय अखाड़ा संस्कार शाला द्वारा लालघाटी स्थित कार्यालय में हरियाली महोत्सव एवं सौभाग्य सामग्री वितरण कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। संस्थापक एवं अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर सावन के पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को सौभाग्य सामग्री भेंट कर उनके सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं अखंड सौभाग्य की कामना की गई। पूरे आयोजन में सावन के पारंपरिक गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और धार्मिक वातावरण ने सभी को भावविभोर कर दिया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में हरियाली महोत्सव की खुशियां साझा करते हुए सामाजिक सौहार्द और आपसी प्रेम का संदेश भी दिया। इस अवसर पर खाटू श्याम आराधना ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती राखी परमार, श्रीमती मीनाक्षी सिंह सहित अनेक महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया, जिसके लिए आयोजकों ने उनका आभार व्यक्त किया।
संस्थापक एवं अध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह चौहान ने कहा कि श्रावण मास भारतीय संस्कृति, आस्था और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को एक मंच पर जोड़ने, पारंपरिक संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी के सुख-समृद्धि की मंगलकामनाओं, सामूहिक प्रार्थना और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।
रविवार को दिन मध्य प्रदेश के लिए खास दिन रहा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना,…
मध्यप्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर हो गई है। अब राजधानी भोपाल से पटना कुछ ही घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कोलकाता भी प्रदेश…
सावन की हरियाली में सजी तीज की महफिल, साधना बनीं हरियाली क्वीन65 महिलाओं ने लिया हिस्सा; सावन गीत, नृत्य और तीज पर्व पर हुई प्रश्नोत्तरीभोपाल सावन की फुहार, हरे परिधानों…
ललितपुर। नदीपुरा निवासी एवं विकास खण्ड जखौरा की ग्राम पंचायत निवाहो में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार 11 अगस्त 2026 को लखनऊ के के.डी. सिंह 'बाबू' स्विमिंग…
महिला अधिकार मंच की अनूठी पहल, एडवेंचर ट्रिप से मिला आत्मनिर्भर का संदेशभोपाल। महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिकार मंच,…
डिग्रियों तक सीमित न रहकर आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक हुनर से अपने ज्ञान को लगातार निखारें - डॉ सरोज गुप्ता निरंतर सीखने की ललक ही युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। सीएम शाम करीब 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण स्थानीय और सामाजिक…
नशा व्यक्ति के साथ परिवार, शिक्षा और पूरे समाज को प्रभावित करता है : डॉ लताविद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पभोपाल।…