सीएम और चीफ जस्टिस आज उज्जैन दौरे पर:जजों के गेस्ट हाउस का करेंगे भूमिपूजन; बुनकरों को बांटेंगे हैंडलूम किट
Updated on
07-08-2026 02:22 PM
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। सीएम शाम करीब 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण स्थानीय और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जजों के अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपने दौरे के दौरान जजों के लिए बनने वाले अत्याधुनिक गेस्ट हाउस का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
बुनकरों और हितग्राहियों को बांटेंगे हैंडलूम किट
गेस्ट हाउस के भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री प्रशांति धाम के समीप स्थित नगर निगम भवन पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय बुनकरों और अन्य हितग्राहियों को हाथकरघा (हैंडलूम) किट वितरित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अन्य स्थानीय और सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
उज्जैन में करेंगे रात्रि विश्राम
अपने विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शुक्रवार को उज्जैन में ही रात्रि विश्राम करेंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थलों और मुख्यमंत्री के आवागमन वाले मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
रविवार को दिन मध्य प्रदेश के लिए खास दिन रहा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना,…
मध्यप्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर हो गई है। अब राजधानी भोपाल से पटना कुछ ही घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कोलकाता भी प्रदेश…
सावन की हरियाली में सजी तीज की महफिल, साधना बनीं हरियाली क्वीन65 महिलाओं ने लिया हिस्सा; सावन गीत, नृत्य और तीज पर्व पर हुई प्रश्नोत्तरीभोपाल सावन की फुहार, हरे परिधानों…
ललितपुर। नदीपुरा निवासी एवं विकास खण्ड जखौरा की ग्राम पंचायत निवाहो में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार 11 अगस्त 2026 को लखनऊ के के.डी. सिंह 'बाबू' स्विमिंग…
महिला अधिकार मंच की अनूठी पहल, एडवेंचर ट्रिप से मिला आत्मनिर्भर का संदेशभोपाल। महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिकार मंच,…
डिग्रियों तक सीमित न रहकर आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक हुनर से अपने ज्ञान को लगातार निखारें - डॉ सरोज गुप्ता निरंतर सीखने की ललक ही युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। सीएम शाम करीब 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण स्थानीय और सामाजिक…
नशा व्यक्ति के साथ परिवार, शिक्षा और पूरे समाज को प्रभावित करता है : डॉ लताविद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पभोपाल।…