Select Date:

विंध्य शिक्षा प्रचार समिति द्वारा रायपुर मालाखेड़ी और रसूलिया के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated on 06-08-2026 08:40 PM
नशा व्यक्ति के साथ परिवार, शिक्षा और पूरे समाज को प्रभावित करता है : डॉ लता

विद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

भोपाल। विंध्य शिक्षा प्रचार समिति द्वारा संचालित राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान–2026 के अंतर्गत मंगलवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर मालाखेड़ी तथा शासकीय हाई स्कूल, रसूलिया में विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं योग विशेषज्ञ डॉ. आर.एच. लता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, शिक्षा और पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि यदि युवा योग, अनुशासन और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं तो वे स्वयं स्वस्थ रहकर समाज को भी नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रायपुर मालाखेड़ी के प्राचार्य बी.पी. पठारिया ने समिति की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वहीं शासकीय हाई स्कूल, रसूलिया की प्राचार्य अनुपमा राय ने विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने और स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे जन-जागरूकता अभियान अत्यंत आवश्यक हैं और समाज को इनसे जोड़ना समय की मांग है।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी डॉ. श्वेता श्रीवास्त्री ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक नागरिक इस अभियान का सक्रिय भागीदार बने। इस अवसर पर ललित गौर, चंद्रभानु चौहान, सिद्धार्थ चौहान, नितिन लोखंडे, कौस्तुभ पाठक एवं मनीष शिंदे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। समिति ने भविष्य में भी युवाओं और विद्यार्थियों के बीच नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
रविवार को दिन मध्य प्रदेश के लिए खास दिन रहा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना,…
 09 August 2026
मध्यप्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर हो गई है। अब राजधानी भोपाल से पटना कुछ ही घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कोलकाता भी प्रदेश…
 09 August 2026
सावन की हरियाली में सजी तीज की महफिल, साधना बनीं हरियाली क्वीन65 महिलाओं ने लिया हिस्सा; सावन गीत, नृत्य और तीज पर्व पर हुई प्रश्नोत्तरीभोपाल सावन की फुहार, हरे परिधानों…
 08 August 2026
ललितपुर। नदीपुरा निवासी एवं विकास खण्ड जखौरा की ग्राम पंचायत निवाहो में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार 11 अगस्त 2026 को लखनऊ के के.डी. सिंह 'बाबू' स्विमिंग…
 07 August 2026
महिला अधिकार मंच की अनूठी पहल, एडवेंचर ट्रिप से मिला आत्मनिर्भर का संदेशभोपाल। महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिकार मंच,…
 07 August 2026
डिग्रियों तक सीमित न रहकर आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक हुनर से अपने ज्ञान को लगातार निखारें - डॉ सरोज गुप्ता निरंतर सीखने की ललक ही युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र…
 07 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की…
 07 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। सीएम शाम करीब 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण स्थानीय और सामाजिक…
 06 August 2026
नशा व्यक्ति के साथ परिवार, शिक्षा और पूरे समाज को प्रभावित करता है : डॉ लताविद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पभोपाल।…
Advt.