प्रकृति की गोद में महिलाओं ने सीखा आत्मविश्वास और स्वावलंबन का पाठ
Updated on
07-08-2026 08:16 PM
महिला अधिकार मंच की अनूठी पहल, एडवेंचर ट्रिप से मिला आत्मनिर्भर का संदेश
भोपाल। महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिकार मंच, बुरहानपुर द्वारा एक विशेष साहसिक यात्रा का आयोजन किया गया। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने झरनों, हरियाली और शांत वातावरण के बीच रोमांचक गतिविधियों का आनंद लेते हुए तनावमुक्त वातावरण में नए अनुभव प्राप्त किए। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के अनुभव साझा किए और जीवन में चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने का संकल्प लिया।
महिला अधिकार मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सिंह ने कहा कि ऐसे साहसिक आयोजन महिलाओं को अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर स्वयं की क्षमताओं को पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला में असीम शक्ति और प्रतिभा निहित है, आवश्यकता केवल स्वयं पर विश्वास रखने और आगे बढ़ने का साहस करने की है। इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं में आत्मनिर्भरता, सकारात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।
कार्यक्रम में भोपाल से विशेष रूप से शामिल हुईं सोशल एक्टिविस्ट एवं मोटिवेशनल स्पीकर नेहा भगत ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलना आवश्यक है। नए अनुभव आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करते हैं। उन्होंने महिलाओं से अपने लिए समय निकालने, प्रकृति से जुड़ने और निरंतर सीखते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।
महिला अधिकार मंच ने इस पहल को महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी और साहसिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की घोषणा की। संस्था का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, मानसिक और व्यक्तिगत रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी नागरिक के रूप में विकसित करना है।
रविवार को दिन मध्य प्रदेश के लिए खास दिन रहा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना,…
मध्यप्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर हो गई है। अब राजधानी भोपाल से पटना कुछ ही घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कोलकाता भी प्रदेश…
सावन की हरियाली में सजी तीज की महफिल, साधना बनीं हरियाली क्वीन65 महिलाओं ने लिया हिस्सा; सावन गीत, नृत्य और तीज पर्व पर हुई प्रश्नोत्तरीभोपाल सावन की फुहार, हरे परिधानों…
ललितपुर। नदीपुरा निवासी एवं विकास खण्ड जखौरा की ग्राम पंचायत निवाहो में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार 11 अगस्त 2026 को लखनऊ के के.डी. सिंह 'बाबू' स्विमिंग…
महिला अधिकार मंच की अनूठी पहल, एडवेंचर ट्रिप से मिला आत्मनिर्भर का संदेशभोपाल। महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिकार मंच,…
डिग्रियों तक सीमित न रहकर आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक हुनर से अपने ज्ञान को लगातार निखारें - डॉ सरोज गुप्ता निरंतर सीखने की ललक ही युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। सीएम शाम करीब 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण स्थानीय और सामाजिक…
नशा व्यक्ति के साथ परिवार, शिक्षा और पूरे समाज को प्रभावित करता है : डॉ लताविद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पभोपाल।…