विधायक शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य और गौर विवि के कुलगुरु प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर की उपस्थिति में होगा भव्य शुभारंभ
Updated on
03-08-2026 09:14 PM
अग्रणी महाविद्यालय इतिहास एवं समाजशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 4 व 5 अगस्त को 'बुंदेलखंड में पर्यटन व रोजगार' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
समापन सत्र में सांसद डॉ. लता वानखेड़े और स्वामी विवेकानंद विवि के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी रहेंगे मौजूद; देश भर से जुटेंगे मूर्धन्य विद्वान
सागर/ पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय, सागर में पीएम-उषा परियोजना (सॉफ्ट कंपोनेंट-स्किल) के तृतीय चरण के अंतर्गत आगामी 4 एवं 5 अगस्त को "बुंदेलखंड: पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार के अवसर" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में यह राष्ट्रीय संगोष्ठी इतिहास विभाग एवं समाजशास्त्र विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है।
संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक वैभव से समृद्ध बुंदेलखंड अंचल में पर्यटन के नए आयामों पर विचार-विमर्श करने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार सृजन में पर्यटन के योगदान पर सार्थक मंथन करना है।
विधायक शैलेंद्र जैन करेंगे शुभारंभ, जुटेंगे मूर्धन्य विद्वान
संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ सागर के लोकप्रिय विधायक श्री शैलेंद्र जैन के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. यशवंत सिंह ठाकुर के विशेष आतिथ्य में होगा। इस दो दिवसीय महामंथन में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय व रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर के प्रबुद्ध आचार्यों के अलावा कानपुर, चित्रकूट, इंदौर और जबलपुर से आए वरिष्ठ इतिहासकार एवं विषय विशेषज्ञ शिरकत करेंगे।
तीन वैचारिक सत्रों में होगा गहन मंथन
संगोष्ठी के प्रथम सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. नीलिमा पिंपलापुरे, डॉ. मयंक चतुर्वेदी, डॉ. सचिन चतुर्वेदी एवं डॉ. आशीष द्विवेदी धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन पर अपने विचार रखेंगे। द्वितीय सत्र ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पर्यटन व रोजगार पर आधारित रहेगा जिसमें बुंदेलखंड के ऐतिहासिक वैभव और रोजगार की संभावनाओं पर डॉ. बी.के. श्रीवास्तव, डॉ. नागेश दुबे, डॉ. महेश शुक्ला एवं डॉ. ललित मोहन का व्याख्यान होगा।
संगोष्ठी के दूसरे दिन आयोजित तृतीय सत्र में पर्यटन के नवीन स्वरूप पर डॉ. ध्रुव दीक्षित, प्रो. दिवाकर राजपूत, डॉ. अरविंद दीक्षित एवं डॉ. किरण आर्या विचार व्यक्त करेंगे।
संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों द्वारा शोध पत्रों का वाचन भी किया जाएगा।
समापन सत्र में सांसद डॉ. लता वानखेड़े की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन सत्र सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के मुख्य आतिथ्य एवं स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय, सागर के कुलाधिपति डॉ. अजय तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न होगा।
रविवार को दिन मध्य प्रदेश के लिए खास दिन रहा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना,…
मध्यप्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर हो गई है। अब राजधानी भोपाल से पटना कुछ ही घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कोलकाता भी प्रदेश…
सावन की हरियाली में सजी तीज की महफिल, साधना बनीं हरियाली क्वीन65 महिलाओं ने लिया हिस्सा; सावन गीत, नृत्य और तीज पर्व पर हुई प्रश्नोत्तरीभोपाल सावन की फुहार, हरे परिधानों…
ललितपुर। नदीपुरा निवासी एवं विकास खण्ड जखौरा की ग्राम पंचायत निवाहो में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार 11 अगस्त 2026 को लखनऊ के के.डी. सिंह 'बाबू' स्विमिंग…
महिला अधिकार मंच की अनूठी पहल, एडवेंचर ट्रिप से मिला आत्मनिर्भर का संदेशभोपाल। महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिकार मंच,…
डिग्रियों तक सीमित न रहकर आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक हुनर से अपने ज्ञान को लगातार निखारें - डॉ सरोज गुप्ता निरंतर सीखने की ललक ही युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। सीएम शाम करीब 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण स्थानीय और सामाजिक…
नशा व्यक्ति के साथ परिवार, शिक्षा और पूरे समाज को प्रभावित करता है : डॉ लताविद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पभोपाल।…