मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलीं स्वीप आइकॉन सारिका घारू
Updated on
31-07-2026 09:00 PM
सामान्य चुनावों को लेकर स्वीप गतिविधियां होंगी
तेज : संजीव कुमार झा
भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी सामान्य चुनावों के मद्देनजर मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय स्वीप गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस उद्देश्य के साथ स्वीप आइकॉन सारिका घारू ने मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा से शिष्टाचार भेंट कर दतिया उपचुनाव में संचालित किए गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी।
मुलाकात के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भावी कार्ययोजना और नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की। श्री झा ने आगामी सामान्य चुनावों के लिए जागरूकता कार्यक्रमों को व्यावहारिक, रोचक तथा प्रभावशील बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों, युवाओं और महिला मतदाताओं तक सीधा संवाद कायम किया जाए ताकि प्रदेश का कोई भी पात्र नागरिक मतदान से वंचित न रहे।
स्वीप आइकॉन सारिका घारू ने कहा कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ायेगी । उन्होंने बताया कि आगामी समय में कठपुतली शो, नुक्कड़ नाटक, विज्ञान और कला आधारित रोचक गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जाएगा ।
रविवार को दिन मध्य प्रदेश के लिए खास दिन रहा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना,…
मध्यप्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर हो गई है। अब राजधानी भोपाल से पटना कुछ ही घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कोलकाता भी प्रदेश…
सावन की हरियाली में सजी तीज की महफिल, साधना बनीं हरियाली क्वीन65 महिलाओं ने लिया हिस्सा; सावन गीत, नृत्य और तीज पर्व पर हुई प्रश्नोत्तरीभोपाल सावन की फुहार, हरे परिधानों…
ललितपुर। नदीपुरा निवासी एवं विकास खण्ड जखौरा की ग्राम पंचायत निवाहो में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार 11 अगस्त 2026 को लखनऊ के के.डी. सिंह 'बाबू' स्विमिंग…
महिला अधिकार मंच की अनूठी पहल, एडवेंचर ट्रिप से मिला आत्मनिर्भर का संदेशभोपाल। महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिकार मंच,…
डिग्रियों तक सीमित न रहकर आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक हुनर से अपने ज्ञान को लगातार निखारें - डॉ सरोज गुप्ता निरंतर सीखने की ललक ही युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। सीएम शाम करीब 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण स्थानीय और सामाजिक…
नशा व्यक्ति के साथ परिवार, शिक्षा और पूरे समाज को प्रभावित करता है : डॉ लताविद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पभोपाल।…