मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, करी दी ये बड़ी मांगें
Updated on
31-07-2026 02:57 PM
मध्यप्रदेश में आदिवासी दिवस को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सीएम हाउस मुलाकात की है. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से 9 अगस्त आदिवासी दिवस पर प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने सहित तीन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.
आदिवासियों के लिए कांग्रेस ने की ये मांग
उमंग सिंघार ने कहा, '' आदिवासी दिवस पर प्रदेश में अवकाश घोषित होना चाहिए और प्रदेश में आदिवासियों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों को प्रदेश भर की पंचायतों में चर्चा होनी चाहिए. राज्य सरकार ने आदिवासी दिवस को ऐच्छिक अवकाश की श्रेणी में रखा है.'' नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ विधायक फुंदेलाल मार्को, केदार डाबर, झूमा सोलंकी, संजय उइके और सुनील उइके भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने सीएम हाउस पहुंचे.
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उमंग सिंघार ने कहा, '' आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के सामने बात रखी हैं. मुख्यमंत्री से 9 अगस्त आदिवासी दिवस पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है. आदिवासी दिवस पर प्रदेश में अवकाश घोषित होना चाहिए और प्रदेश में आदिवासियों के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों को प्रदेश भर की पंचायतों में चर्चा होनी चाहिए. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर विचार करने का भरोसा दिलाया है.''
सबकुछ निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में सरकार
उमंग सिंघार ने कहा, '' प्रदेश भर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आईटीआई, आदिवासी छात्रावासों को निजी हाथो में सौंपने की तैयारी की जा रही है. हमने ने सवाल उठाया है कि आखिर सरकार यह निजी हाथों में क्यों सौंप रही है? क्या सरकार ऐसा करके अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ना चाहती है. सरकार के पास क्या कोई तंत्र नहीं है, जो इसकी व्यवस्थाओं को संभाल सके? आखिर सरकार डॉक्टर्स की भर्ती क्यों नहीं कर रही है. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सरकार को इन संस्थाओं को निजी हाथों में नहीं सौंपना चाहिए.'' उमंग सिंघार ने कहा कि डॉक्टर पहले ही दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाते. प्रदेश भर में आईटीआई में पुरानी मशीनें पड़ी हुई है, जबकि बदलते समय के साथ कई नए ट्रेंड आ चुके हैं.
कांग्रेस जिला अध्यक्ष की हत्या को लेकर सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने मुख्ममंत्री को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की हत्या के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर भी पत्र सौंपा. उमंग सिंघार ने कहा, '' इस मामले में एक दिन पहले डीजीपी से भी मुलाकात की थी. मुलाकात के दौरान भी इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने रखा गया है.''
रविवार को दिन मध्य प्रदेश के लिए खास दिन रहा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना,…
मध्यप्रदेश की अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी पहले से और बेहतर हो गई है। अब राजधानी भोपाल से पटना कुछ ही घंटे में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा कोलकाता भी प्रदेश…
सावन की हरियाली में सजी तीज की महफिल, साधना बनीं हरियाली क्वीन65 महिलाओं ने लिया हिस्सा; सावन गीत, नृत्य और तीज पर्व पर हुई प्रश्नोत्तरीभोपाल सावन की फुहार, हरे परिधानों…
ललितपुर। नदीपुरा निवासी एवं विकास खण्ड जखौरा की ग्राम पंचायत निवाहो में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार 11 अगस्त 2026 को लखनऊ के के.डी. सिंह 'बाबू' स्विमिंग…
महिला अधिकार मंच की अनूठी पहल, एडवेंचर ट्रिप से मिला आत्मनिर्भर का संदेशभोपाल। महिलाओं के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला अधिकार मंच,…
डिग्रियों तक सीमित न रहकर आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक हुनर से अपने ज्ञान को लगातार निखारें - डॉ सरोज गुप्ता निरंतर सीखने की ललक ही युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आयोजित ‘किताब से कल तक’ कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहेंगे। सीएम शाम करीब 6 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण स्थानीय और सामाजिक…
नशा व्यक्ति के साथ परिवार, शिक्षा और पूरे समाज को प्रभावित करता है : डॉ लताविद्यालयों में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पभोपाल।…