विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, टीम इंडिया को क्यों लगा तगड़ा झटका?
Updated on
04-06-2026 01:59 PM
विराट कोहली के फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं दिख पाएंगे. जी हां, रन मशीन के नाम से मशहूर किंग कोहली हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसका मतलब है कि अब वह अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली अब आईपीएल 2026 के फाइनल में लगी चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. , विराट ने आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 42 गेंदों में 75 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था.
बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘वह हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हैं.’ हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक कोहली की चोट और वनडे सीरीज से बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल या ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है.
जायसवाल और गायकवाड़… किसे मौका?
यशस्वी जायसवाल पिछली वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें तीनों मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था. वहीं, गायकवाड़ ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी की थी. हालांकि, वह आगामी श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं.
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट मैच की शुरुआत 6 जून से हो रही है. भारत-अफगान के बीच एकमात्र टेस्ट 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी. पहला वनडे धर्मशाला में 13 जून को, दूसरा वनडे लखनऊ में 17 जून को और तीसरा वनडे चेन्नई में 20 जून को खेला जाएगा. विराट कोहली अब केवल वनडे खेलते हैं. उन्होंने टी-20 और टेस्ट से संन्यास ले रखा है
रोहित पर सस्पेंस?
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 19 मई को ऐतिहासिक घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन यह देखना बाकी है कि वह पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं. उन्हें फिटनेस के आधार पर टीम में चुना गया था, क्योंकि आईपीएल 2026 के दौरान उन्हें भी हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई थी.
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे
भारत-अफगानिस्तान वनडे सीरीज का कार्यक्रम
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला में शनिवार (13 जून) को खेला जाएगा. दूसरा वनडे बुधवार (17 जून) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा.
कब-कहां खेला जाएगा मैच
13 जून शनिवार को पहला वनडे: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला 01:30 बजे दोपहर
17 जून बुधवार को दूसरा वनडे: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ 01:30 बजे दोपहर
दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई नेशन A सीरीज 2026 के दूसरे मुकाबले में भारत A को अफगानिस्तान A के खिलाफ निराशाजनक हार झेलनी पड़ी. बारिश…
श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में इंडिया ए ने कप्तान तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड और प्रभसिमरन की अर्धशतकीय पारी के दम पर इंडिया ए ने…
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी छोड़ दी है.एलएसजी ने इस सीजन में खराब प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में आख़िरी पायदान पर…
रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल्स के तीसरे मुक़ाबले में हार गई हैं. इसके साथ ही वह ट्रायल्स से बाहर हो गई हैं.तीसरे मुक़ाबले में उन्हें हरियाणा की मीनाक्षी के…
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अपने बल्ले से तूफान मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेटिंग सफर कुछ दिनों के लिए थम गया है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के…
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में ऐसे सपने देख रहे हैं, जिन्हें बड़े-बड़े दिग्गज भी सोचने से कतराते हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने खुलकर कहा…