Select Date:

102 मीटर का छक्का छोड़िए... इस पारी ने बताया- वैभव सिर्फ छक्के मारने नहीं, मैच बनाने भी आए हैं

Updated on 27-07-2026 12:57 PM
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज की, जो महज 15 साल की उम्र में यह समझने लगा है कि हर गेंद को सीमा रेखा के पार भेजना ही महान बल्लेबाजी नहीं होती.

हरारे में पहली बार दुनिया ने सिर्फ एक विस्फोटक टैलेंट नहीं, बल्कि एक परिपक्व बल्लेबाज की झलक देखी. सिकंदर रजा को लगा कि उन्होंने वैभव को फंसा लिया है. वैभव क्रीज से बाहर निकले, गेंद बल्ले के बीचों-बीच भी नहीं लगी, लेकिन फिर भी 102 मीटर दूर स्टैंड में जा गिरी 

लोग उस छक्के की दूरी पर हैरान थे. लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी उस आखिरी पल में किए गए एडजस्टमेंट पर होनी चाहिए थी. यह ताकत का नहीं, तकनीक और मैच की समझ का छक्का था.

सिर्फ दो हफ्ते पहले इंग्लैंड के खिलाफ जोफ्रा आर्चर लगातार उनके शरीर पर शॉर्ट गेंदें फेंक रहे थे. तब सवाल उठ रहे थे कि क्या वैभव के पास प्लान-बी है? हरारे ने शायद उसका जवाब दे दिया. 

पहली बार वैभव ने अपनी पारी बनाई

पहले टी20 में उन्होंने 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और अगली बड़ी हिट के चक्कर में आउट हो गए. दूसरे मैच में भी यही कहानी दोहराई. लेकिन तीसरे मैच में उन्होंने खुद को रोका.

पिच धीमी थी. गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी. सातवें से दसवें ओवर तक भारत एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाया. पहले वाला वैभव शायद इसी दौरान बड़ा शॉट खेलकर जोखिम उठा बैठता.

इस बार उन्होंने इंतजार किया. सिंगल लिए. डबल लिए. स्ट्राइक घुमाई. गेंदबाजों को थकाया... और फिर सही समय आने का इंतजार किया. यही वह बदलाव है, जो अच्छे बल्लेबाज और लंबे समय तक राज करने वाले बल्लेबाज के बीच फर्क पैदा करता है. जब गियर बदला, तो गेंदबाजों के पास जवाब नहीं था.

31 गेंद में अर्धशतक पूरा हुआ, लेकिन वैभव ने रफ्तार नहीं बढ़ाई. पहले इंतजार किया, फिर वार किया. एक गेंद पर सीधा करारा ड्राइव, अगली पर शानदार रिवर्स स्वीप. गेंदबाज समझ पाता, उससे पहले मैच का रुख बदल चुका था.

यह कोई पहले से तय शॉट नहीं था. गेंदबाज उन्हें ऑफ साइड में फंसाना चाहता था, लेकिन वैभव ने उसी पल नया रास्ता निकाल लिया. यही क्रिकेटिंग IQ है.

बेबी बॉस ने शतक की परवाह नहीं की

81 रनों पर पहुंच चुके वैभव के लिए शतक सिर्फ कुछ शॉट दूर था. 5 ओवर का खेल बाकी था. लेकिन उन्होंने शतक के बारे में नहीं सोचा, बल्कि टीम के लिए तेजी से रन बनाने की कोशिश जारी रखी. अपनी पसंदीदा रेंज में आई गेंद पर बड़ा शॉट खेलने गए, लेकिन लॉन्ग ऑफ पर कैच दे बैठे. स्कोरबुक में यह सिर्फ 81 रन रहेगा. लेकिन क्रिकेट समझने वाले जानेंगे कि यह 81 रन किसी भी शतक से ज्यादा कीमती थे.

यह पारी इसलिए खास है...

49 गेंद (8 चौके, 4 छक्के) की इस पारी में वैभव ने सिर्फ 22 बार आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश की. उनका स्ट्राइक रेट 165.30 रहा.

आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने पहले से कम हमला किया. लेकिन यही आंकड़े यह भी बताते हैं कि उन्होंने पहले से कहीं ज्यादा सोचकर बल्लेबाजी की. अब तक दुनिया उनकी बैकलिफ्ट, ताकत और 100 मीटर से लंबे छक्कों की चर्चा करती रही है. हरारे ने पहली बार उनकी क्रिकेटिंग बुद्धिमत्ता दिखाई. 

यह वैभव सूर्यवंशी 2.0 की शुरुआत हो सकती है

आईपीएल ने दुनिया को एक निडर पावर-हिटर दिया था. हरारे ने शायद भारत को भविष्य का मैच बनाने वाला बल्लेबाज़ दिखा दिया. अगर यही सीख जारी रही, तो आने वाले वर्षों में वैभव सूर्यवंशी सिर्फ सबसे लंबे छक्कों के लिए नहीं, बल्कि सबसे बड़ी पारियां खेलने के लिए याद किए जाएंगे.

102 मीटर का छक्का लोगों को याद रहेगा... लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए असली खुशखबरी यह है कि वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ गेंद नहीं, मैच भी पढ़ने लगे हैं.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है. रमनदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस चार्ली चौहान से…
 06 August 2026
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड…
 02 August 2026
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया. साल…
 02 August 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या खास वजह से चर्चा में हैं. हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने…
 27 July 2026
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
 19 July 2026
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बना दिया है। लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में टीम ने 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने…
 14 July 2026
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
 10 July 2026
T20 सीरीज में डेब्यू करने के बाद से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब तक खामोश रहा है. लगातार तीसरे मैच में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल…
 07 July 2026
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…
Advt.