Select Date:

हार्दिक पंड्या का न्यू लुक...मुंडवाया सिर, गर्लफ्रेंड संग पहुंचे मंदिर, भक्ति में डूबे क्रिकेटर

Updated on 02-08-2026 03:27 PM
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या खास वजह से चर्चा में हैं. हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने पहुंचे. हार्दिक-माहिका ने 2 अगस्त की सुबह भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद भी लिया. दोनों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुप्रभातम सेवा में भी शामिल हुए. दोनों भक्ति में डूबे नजर आए.

भक्ति में लीन हार्दिक-माहिका 

भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर  के दर्शन करते हुए हार्दिक और माहिका की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. इस दौरान हार्दिक के बदले अंदाज ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. दरअसल, हार्दिक पंड्या ने अपना सिर मुंडवा लिया है. उन्हें बाल्ड लुक में देखकर फैंस दंग रह गए. 

हार्दिक, मंदिर दर्शन के दौरान पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए. उन्होंने गले में रेड कलर की शॉल भी कैरी की है. माथे पर तिलक लगाए हार्दिक भक्ति में लीन दिखे. मंदिर से बाहर निकलते वक्त वो प्रसाद खाते दिखे. उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया को पोज भी दिया. हार्दिक को इस अवतार में देखकर उनके फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं.  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है. रमनदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस चार्ली चौहान से…
 06 August 2026
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड…
 02 August 2026
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया. साल…
 02 August 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या खास वजह से चर्चा में हैं. हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने…
 27 July 2026
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
 19 July 2026
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बना दिया है। लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में टीम ने 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने…
 14 July 2026
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
 10 July 2026
T20 सीरीज में डेब्यू करने के बाद से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब तक खामोश रहा है. लगातार तीसरे मैच में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल…
 07 July 2026
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…
Advt.