वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू, पहले मैच में बना पाए बस इतने ही रन
Updated on
04-07-2026 10:18 PM
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. वो अपने पहले इंटरनेशनल मैच में 14 रन बनाकर आउट हुए.
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया था. भारतीय टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुक़सान पर 190 रन बनाए.
इससे पहले वैभव ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मैनचेस्टर में दूसरे इंटरनेशनल टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी.
वैभव सूर्यवंशी ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए जिसमें दो छक्के भी शामिल हैं. विल जैक्स की गेंद पर उन्हें विकेटकीपर जोस बटलर ने स्टंप आउट किया.
भारतीय पारी में सबसे अधिक 49 रन ईशान किशन और 43 रन सलामी बल्लेबाज़ी अभिषेक शर्मा ने बनाए.
टॉस से पहले वैभव को टीम के उप-कप्तान तिलक वर्मा ने डेब्यू कैप दी. संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह दी गई थी.
वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. मेन्स क्रिकेट में सबसे कम उम्र का भारतीय खिलाड़ी बनने के मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है.
सचिन ने साल 1989 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ 16 साल की उम्र में टेस्ट मैच में डेब्यू किया था और वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 साल है.
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है. रमनदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस चार्ली चौहान से…
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड…
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया. साल…
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या खास वजह से चर्चा में हैं. हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने…
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…