Select Date:

ऋषभ पंत : लखनऊ सुपर जायंट्स में क्या सब कुछ ठीक नहीं था? कप्तानी छोड़ने के पीछे क्या है कहानी

Updated on 30-05-2026 05:43 PM
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी छोड़ दी है.
एलएसजी ने इस सीजन में खराब प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में आख़िरी पायदान पर फ़िनिश किया है.
शनिवार को एलएसजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी करते हुए कहा कि फ़्रेंचाइज़ी ने ऋषभ पंत के कप्तानी छोड़ने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है.
एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा, "ऋषभ ने इस अनुरोध के साथ फ़्रेंचाइज़ी से संपर्क किया था. हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार कर लिया है."
लेकिन आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने ऋषभ पंत के लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी छोड़ने पर फ़्रेंचाइज़ी के मालिक संजीव गोयनका को ज़िम्मेदार ठहराया है.
हालांकि, ललित मोदी अकेले नहीं है जो पंत के इस फैसले के लिए फ़्रेंचाइज़ी के मालिक संजीव गोयनका को ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं.
दरअसल, ऋषभ पंत साल 2025 में एलएसजी से जुड़े थे. उनसे पहले टीम की कप्तानी केएल राहुल कर रहे थे.

सबसे महंगा दांव
दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज़ किए जाने के बाद पंत को एलएसजी ने 27 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. इसके साथ ही ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे.
मेगा ऑक्शन के बाद राज शमानी के एक पॉडकास्ट में संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को इतने महंगी बोली में खरीदने की वजह को बयां किया था.

उन्होंने कहा था, "अगर मैं भारतीय टीम के किसी मैच विनर को खरीदना चाहता था तो मेरे पास चार विकल्प थे. ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और युजवेंद्र चहल. लेकिन जब आप मेगा ऑक्शन में जाते हैं तो आप अगले 10 साल के बारे में सोचते हैं. आप युवा खिलाड़ी की ओर देखते हैं और ऐसा खिलाड़ी चाहते हैं जो एक्स फैक्टर लेकर आए. ऋषभ पंत में दोनों काबिलियत है."

लेकिन ऋषभ पंत की कप्तानी में बीते साल भी एलएसजी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. टीम ने सातवें पायदान पर फ़िनिश किया.

पंत ने 14 मैच खेलते हुए महज 269 रन बनाए. पूरे सीजन में उनके बल्ले से सिर्फ एक शतक और एक अर्द्धशतक ही निकला.

हालांकि ख़राब प्रदर्शन के बावजूद एलएसजी ने ऋषभ पंत को इस सीजन के लिए कप्तान बनाए रखा. इस साल उनके बैटिंग क्रम में कई बार बदलाव भी किया गया.

बावजूद इसके ऋषभ पंत के बल्ले से 14 मैच में 312 रन ही निकले. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी करीब 138 का ही रहा.

हालांकि सीजन की शुरुआत में ही एक अप्रैल को संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच दिल्ली कैपिटल्स से मैच के बाद बहस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.
इस बहस की तस्वीरें कुछ वैसे ही थीं जैसी 2024 में एक मैच के बाद केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच हुई बहस के बाद देखने के बाद मिली थी.
हालांकि दो अप्रैल को एलएसजी ने एक वीडियो जारी किया और कहा कि "हर कहानी जो आप देखते हैं वो सच नहीं होती."
एलएसजी ने जो वीडियो जारी कि उसमें संजीव गोयनका और ऋषभ पंत गले लगते हुए दिखाई दे रहे थे.
लेकिन बहस के वायरल हो रहे वीडियो में मैदान पर फ़ैन्स की मौजूदगी दिख रही थी. जबकि एलएसजी की ओर से जो वीडियो जारी हुआ उसमें ऐसा नहीं था. इस बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 June 2026
दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई नेशन A सीरीज 2026 के दूसरे मुकाबले में भारत A को अफगानिस्तान A के खिलाफ निराशाजनक हार झेलनी पड़ी. बारिश…
 11 June 2026
श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में इंडिया ए ने कप्तान तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड और प्रभसिमरन की अर्धशतकीय पारी के दम पर इंडिया ए ने…
 09 June 2026
आज से श्रीलंका में ट्राई नेशन ए सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज में श्रीलंका और भारत के अलावा अफगानिस्तान की ए टीम हिस्सा ले रही है। मंगलवार को…
 04 June 2026
विराट कोहली के फैन्स के लिए बुरी खबर सामने आई है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के सुपरस्टार…
 03 June 2026
समस्तीपुर के ताजपुर स्थित मोतीपुर में खड़ा यह घर इन दिनों सिर्फ एक मकान नहीं, एक आकर्षण बन चुका है. दूर से ही अपनी चमकदार पिंक रंगत के कारण नजरों…
 30 May 2026
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी छोड़ दी है.एलएसजी ने इस सीजन में खराब प्रदर्शन करते हुए पॉइंट्स टेबल में आख़िरी पायदान पर…
 30 May 2026
रेसलर विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल्स के तीसरे मुक़ाबले में हार गई हैं. इसके साथ ही वह ट्रायल्स से बाहर हो गई हैं.तीसरे मुक़ाबले में उन्हें हरियाणा की मीनाक्षी के…
 30 May 2026
IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अपने बल्ले से तूफान मचाने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का क्रिकेटिंग सफर कुछ दिनों के लिए थम गया है. राजस्थान रॉयल्स (RR) के…
 25 May 2026
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में ऐसे सपने देख रहे हैं, जिन्हें बड़े-बड़े दिग्गज भी सोचने से कतराते हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने खुलकर कहा…
Advt.