Select Date:

मैं T20 में 200 रन बनाऊंगा...', 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कर दिया बड़ा ऐलान

Updated on 25-05-2026 04:57 PM
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में ऐसे सपने देख रहे हैं, जिन्हें बड़े-बड़े दिग्गज भी सोचने से कतराते हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने खुलकर कहा है कि उनका लक्ष्य टी20 मैच में 200 रन बनाना है.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में तूफानी बल्लेबाजी अंदाज से सनसनी मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं. महज 15 साल की उम्र में इस युवा बल्लेबाज ने ऐसा दावा किया है जिसने क्रिकेट जगत को चौंका दिया. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के साथ बातचीत में वैभव ने साफ कहा कि उन्हें सिर्फ फिफ्टी या सेंचुरी बनाकर संतुष्टि नहीं मिलती. उनका असली सपना T20 क्रिकेट में 200 रन बनाना है
जब केविन पीटरसन ने पूछा कि क्या उन्हें अर्धशतक सेलिब्रेट करना पसंद है, तो वैभव सूर्यवंशी ने बेझिझक कहा, 'नहीं, इतना ज्यादा नहीं.' इसके बाद उन्होंने अपनी सबसे बड़ी महत्वाकांक्षा का खुलासा किया. वैभव सूर्यवंशी कहते हैं, 'मैं T20 में 200 रन बनाना चाहता हूं. मैं उनका (गेल) रिकॉर्ड तोड़ना चाहता हूं.
वैभव सूर्यवंशी यहां क्रिस गेल के 175 रन के रिकॉर्ड की बात कर रहे थे. गेल ने आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया (PWI) के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे, जो आज भी T20 इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 
वैभव सूर्यवंशी को पूरा भरोसा है कि वह यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. वैभव ने बताया, 'अगर मैं किसी मैच में पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करूं, तो 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकता हूं.' यही बेखौफ सोच उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाती है. वैभव ने बताया कि उन्हें नर्वस नाइंटी का भी कोई दबाव महसूस नहीं होता.
वैभव सूर्यवंशी ने आगे कहा, 'नहीं, कभी नहीं. मैं बस अपना नेचुरल गेम खेलता रहता हूं.'वैभव का आत्मविश्वास सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं है. उन्होंने पहले ही कई बड़ी पारियां खेलकर सभी को प्रभावित किया है. इस साललअंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने 175 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी. वहीं विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में बिहार के लिए खेलते हुए वह 190 रनों तक पहुंच गए थे.

सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की सबसे लंबी पारी का जिक्र किया. वैभव ने बताया, 'मैंने अपने राज्य के लिए एक घरेलू मैच में पूरे 50 ओवर बल्लेबाजी की थी और 335 रन बनाकर नाबाद लौटा था.'

महज 15 साल की उम्र में इतना आत्मविश्वास, इतनी बड़ी सोच और आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सुपरस्टार बना रहा है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने शादी कर ली है. रमनदीप डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब और IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्होंने भारतीय एक्ट्रेस चार्ली चौहान से…
 06 August 2026
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जोस बटलर ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.जोस बटलर ने वेस्टइंडीज़ के केरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड…
 02 August 2026
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 भारत के लिए शानदार रहा. भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया. साल…
 02 August 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या खास वजह से चर्चा में हैं. हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने…
 27 July 2026
वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 81 रन जरूर बनाए, लेकिन इस पारी की सबसे बड़ी कहानी उनके चौके-छक्के नहीं थे. असली कहानी थी एक ऐसे बल्लेबाज…
 19 July 2026
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा वनडे स्कोर बना दिया है। लॉर्ड्स में तीसरे वनडे में टीम ने 50 ओवर में 387/3 रन बनाए। इससे पहले इंग्लैंड ने…
 14 July 2026
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई। लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव को अपनी जगह गंवानी पड़ी। टीम इंडिया ने इस…
 10 July 2026
T20 सीरीज में डेब्यू करने के बाद से वैभव सूर्यवंशी का बल्ला अब तक खामोश रहा है. लगातार तीसरे मैच में वह अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल…
 07 July 2026
टी20 टीम की कप्तानी छिनने और हालिया भारतीय स्क्वॉड से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने ऐसा कदम उठाया, जिसने क्रिकेट फैन्स का दिल जीत लिया. जहां सोशल मीडिया…
Advt.