Select Date:

ट्रंप के 'बोर्ड ऑफ ट्रेड' से जिनपिंग को दिक्कत क्या, क्यों नहीं आ रहा रास

Updated on 16-05-2026 01:46 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के साथ बातचीत में व्यापार और अर्थव्यवस्था मुख्य एजेंडे थे. अमेरिका ने '5B' फॉर्मूला पेश किया, जबकि चीन ने रचनात्मक रणनीतिक और स्थिर संबंध' का प्रस्ताव रखा. लेकिन चीन को अमेरिका की नीतियों पर शक है और वो अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है. 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा खत्म हो चुका है. पिछले नौ सालों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति का ये पहला चीन दौरा था. बुसान के बाद दोनों देशों के नेताओं के बीच ये दूसरी मुलाकात थी. लेकिन इस हाई-प्रोफाइल दौरे के खत्म होते ही चीन के मीडिया और रणनीतिक गलियारों में एक नई बहस छिड़ गई है. 

ये बहस अमेरिका के 'बोर्ड ऑफ ट्रेड' और चीन के 'रचनात्मक रणनीतिक और स्थिर संबंध' के इर्द-गिर्द घूम रही है. दौरे से पहले ही ट्रंप और उनके अधिकारियों ने साफ कर दिया था कि व्यापार और अर्थव्यवस्था ही उनके मुख्य एजेंडे हैं. 

इसके लिए अमेरिका ने '5B' का फॉर्मूला (बीफ, बीन्स, बोइंग, बोर्ड ऑफ ट्रेड और बोर्ड इन्वेस्टमेंट) पेश किया था. अमेरिका का मकसद एक ऐसा व्यापारिक तंत्र बनाना था, जिससे भविष्य के विवादों को बढ़ने से रोका जा सके. हालांकि, चीन को अमेरिका का ये फार्मूला पसंद नहीं आया 

क्यों चीन को पसंद नहीं आ रहा ट्रंप का प्रस्ताव?

चीन को लगा कि ट्रंप नियमों के जाल में फंसाकर उसकी ताकत को काबू करना चाहते हैं. इसके जवाब में चीन ने ' 'रचनात्मक रणनीतिक और स्थिर संबंध' का प्रस्ताव रखा. चीन का मानना है कि यही फॉर्मूला अगले तीन साल या उससे ज्यादा समय के लिए दोनों देशों के रिश्तों को दिशा देगा 


सेंटर फॉर यूएस-चाइना स्टडीज की कार्यकारी निदेशक होंग नोंग ने एक आर्टिकल में समझाया कि ट्रंप 2.0 का पूरा ध्यान मिड-टर्म चुनावों पर है. वो अपने घरेलू वोट बैंक को खुश करने के लिए निवेश, व्यापार और भू-राजनीतिक मुद्दों पर तुरंत दिखने वाले फायदे चाहते हैं. दूसरी तरफ, चीन का मकसद इस रिश्ते की परिभाषा तय करने का अधिकार अपने हाथ में लेना है, ताकि वो अमेरिका की बेलगाम ताकत को लगाम लगा सके.

ये पहली बार नहीं है जब दोनों देश नियमों को 
लेकर उलझे हैं. इससे पहले चीन ने अमेरिका के 'G2' फॉर्मूले को खारिज कर दिया था और फरवरी 2012 में नए तरह के पावर रिलेशनशिप की बात कही थी, हालांकि अमेरिका ने इसे किसी खाते में नहीं लिया 

चीनी रणनीतिकारों की राय 

चीनी रणनीतिकारों का मानना है कि अमेरिका रिश्तों को सुधारने की बात तो करता है, लेकिन उसके एक्शन वैसे नहीं दिखते. पनामा, वेनेजुएला, क्यूबा और ईरान में अमेरिकी कार्रवाइयों को लेकर बीजिंग में कई तरह की थ्योरी चल रही हैं. चीन को शक है कि ट्रंप सरकार 'एक्सिस ऑफ इविल' (रूस, चीन, ईरान, उत्तर कोरिया और वेनेजुएला) के देशों को एक-एक करके खत्म करने का प्लान बना रही है.

चीन के पड़ोस में भी अमेरिका की सक्रियता बढ़ी है. जापान, ताइवान और फिलीपींस को जोड़ने वाली 'फर्स्ट आइलैंड चेन' की रक्षा क्षमता को अमेरिका मजबूत कर रहा है, जिससे चीन सतर्क हो गया है. इसके अलावा, ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध काफी बढ़ गए हैं. चीन का आरोप है कि अमेरिका दूसरे देशों को भी इन प्रतिबंधों को मानने के लिए मजबूर कर रहा है. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 June 2026
पश्चिम एशिया में ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी नाकेबंदी अभियान के दौरान तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है.यह अमेरिकी अभियान का पहला ऐसा मामला माना जा रहा है, जिसमें…
 11 June 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर को मार गिराया है.इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले…
 08 June 2026
आईडीएफ़ का कहना है कि ईरान ने इसराइल की ओर फिर से मिसाइलें दाग़ी हैं. एक बयान में उसने कहा कि डिफ़ेंस सिस्टम ख़तरे को रोकने के लिए काम कर…
 01 June 2026
पिछले कुछ महीनों से पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज संकट ने पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर करारा वार किया है. भारत जैसे देशों के लिए यह स्थिति…
 27 May 2026
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अब एक नई जंग पर्दे के पीछे शुरू होती दिख रही है. इस बार मामला सीधे वॉशिंगटन और उसके सबसे पुराने…
 26 May 2026
अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने दक्षिणी ईरान में नए हमले किए हैं, जिनमें ईरानी मिसाइल ठिकानों और उनके जहाज़ों को निशाना बनाया गया जो समुद्र में बारूदी सुरंगें…
 23 May 2026
यूक्रेन की ओर से हॉस्टल पर हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पुतिन ने रूसी सेना को जवाबी कार्रवाई के तरीकों पर विकल्प तैयार…
 16 May 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के साथ बातचीत में व्यापार और अर्थव्यवस्था मुख्य एजेंडे थे. अमेरिका ने '5B' फॉर्मूला पेश किया, जबकि चीन ने रचनात्मक रणनीतिक और स्थिर संबंध'…
 15 May 2026
ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी चीन में हैं. पश्चिम एशिया संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर है. गुरुवार को…
Advt.