Select Date:

एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में आज वोटिंग, राहुल गांधी भी लेंगे चर्चा में है हिस्सा

Updated on 29-07-2026 12:13 PM
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में चल रही बहस अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है. लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर बुधवार को चर्चा आगे बढ़ेगी. चर्चा पूरी होने के बाद बिल पर वोटिंग कराई जा सकती है. इस बहस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे. जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी करीब 12:30 बजे सदन में अपनी बात रख सकते है 
सरकार इस बिल को परीक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है. वहीं, विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है. ऐसे में बुधवार को होने वाली चर्चा के दौरान सदन में एक बार फिर सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है 
एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में चर्चा बुधवार को दोपहर 12 बजे से फिर शुरू होगी. इसके बाद सदन में बिल पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, चर्चा खत्म होने के बाद वोटिंग की तैयारी है. अगर बिल लोकसभा से पास हो जाता है तो इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा. सरकार की कोशिश है कि इस को जल्द आगे बढ़ाया जाए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाई जा सके और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई का रास्ता साफ हो. 

राहुल गांधी की नजरें भी चर्चा पर

राहुल गांधी के इस बहस में शामिल होने से चर्चा और अहम हो गई है. विपक्ष लगातार युवाओं, रोजगार और परीक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाता रहा है. ऐसे में राहुल गांधी अपने संबोधन में पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेर सकते हैं.

संसद मे दिखा सरकार-विपक्ष का टकराव

पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान सदन में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली. विपक्ष ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए तो सत्ता पक्ष ने पिछली सरकारों के कार्यकाल में सामने आए पेपर लीक मामलों का जिक्र किया. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि पहले भी कानून बनाए गए लेकिन इसके बावजूद पेपर लीक की घटनाएं नहीं रुकीं. उन्होंने सवाल उठाया कि सिर्फ नया कानून बनाने से परीक्षा व्यवस्था में कितना बदलाव आएगा.
वहीं, प्रियंका गांधी ने चर्चा के दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के एक वीडियो का जिक्र करते हुए युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा. अखिलेश यादव ने पूर्व शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों और युवाओं की जीत बताया. जबक असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसका युवाओं से जुड़ाव कमजोर हो गया है. 
सरकार की ओर से मोर्चा संभालते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक आतंकवाद से कम खतरनाक नहीं है. उन्होंने साफ किया कि सरकार इस बीमारी का मुकम्मल इलाज करेगी. पुराने कानून में संशोधन करके व्यवस्था को एकदम मजबूत बनाया जा रहा है, ताकि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले माफियाओं को मिट्टी में मिलाया जा सके 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
कहते हैं सत्ता की कुर्सी में इतनी ताकत होती है कि यह बड़े से बड़े रिश्तों में भी दरार डाल देती है. बिहार की राजनीति और पावर के इसी खेल…
 08 August 2026
संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी हफ्ते में भारी हंगामे के आसार हैं। विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA बिल के मुद्दे पर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष सरकार को…
 06 August 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर अपने हालिया विरोध प्रदर्शन की सफलता के बाद एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान की घोषणा की है.सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को…
 04 August 2026
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक खुला पत्र लिखकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है.…
 04 August 2026
जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनाव रणनीतिकार बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत गए हैं. ये सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा के लिए चुने…
 04 August 2026
बिहार के बांकीपुर के बहुचर्चित उप चुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है.यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्य सभा…
 03 August 2026
माकपा नेता वृंदा करात हेट स्पीच के एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दी गई क्लीन चिट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।…
 03 August 2026
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30…
 03 August 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का…
Advt.