Select Date:

US-ईरान जंग खत्म होने के करीब? ट्रंप का बड़ा दावा- खाड़ी देशों के कहने पर टाले अमेरिकी हमले

Updated on 02-08-2026 03:22 PM
अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच दुनिया के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मध्य पूर्व के देशों और खुद ईरान के अनुरोध पर उन्होंने वीकेंड में ईरान पर होने वाले नए अमेरिकी हमलों को फिलहाल रोक दिया है. 

ट्रंप का दावा है कि 5 महीने से जारी इस युद्ध को खत्म करने के लिए एक समझौते के मापदंडों पर सहमति बन गई है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा कि मौजूदा समझौते में होर्मुज को तत्काल, पूरी तरह और बिना किसी प्रतिबंध के खोलना तथा ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना शामिल होगा.

हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी हमलों पर यह रोक तभी जारी रहेगी, जब समझौते को जल्द अंतिम रूप दिया जा सके. उन्होंने लिखा,  ' ईरान और मध्य-पूर्व के अन्य देशों की ओर से हमले रोकने का अनुरोध किया गया था और समझौते के लिए जरूरी बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है.दुनिया के भविष्य और एक समृद्ध ईरान के अस्तित्व के हित में, मैंने इस शर्त पर हमलों को रद्द करने पर सहमति जताई है कि इस डील को तेजी से अंतिम रूप दिया जाए." 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
अमेरिकी सीनेट ने रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़े एक बिल को पारित कर दिया है. इसमें रूस से तेल और गैस ख़रीदने वाले देशों पर कड़े टैरिफ़ लगाने का…
 06 August 2026
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि इसराइल अमेरिका का एक अच्छा पार्टनर और सहयोगी देश है, लेकिन दोस्तों के बीच मतभेद भी रह सकते हैं.फ़ॉक्स न्यूज़ को…
 04 August 2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ नीति एक बार फिर कानूनी विवाद में फंस गई है. अमेरिका के 25 डेमोक्रेटिक शासित राज्यों ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ अदालत…
 04 August 2026
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में कोहराम मचा है। पाकिस्तान सरकार चुनाव करवाने की नौटंकी जरूर कर रही है, लेकिन हकीकत ये है कि फील्ड मार्शल असीम मुनीर के…
 03 August 2026
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ़िलहाल ईरान पर अपने संभावित हमले को रोकने का एलान किया है.वेबसाइट एक्सियोस की रिपोर्ट में दावा किया गया है इससे पहले उन्होंने सऊदी…
 02 August 2026
अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच दुनिया के लिए राहत की खबर सामने आ रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मध्य…
 01 August 2026
डोनाल्ड ट्रंप की नए सिरे से हमलों की धमकी पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरान ने कहा है कि उसकी जमीन को अमेरिका या इजरायल ने निशाना बनाया…
 31 July 2026
मोरक्को से स्पेन के उत्तरी अफ़्रीकी एन्क्लेव स्यूटा में पिछले एक हफ़्ते में हज़ारों प्रवासी पहुँचे हैं. यह बात उस क्षेत्र के एक नेता ने कही है.जुआन जीसस विवाज़ ने…
 26 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर पिछले 13 दिनों से लगातार जारी हमलों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है. लगभग दो हफ्तों से हर रोज हो रहे हमलों का…
Advt.