भारत की प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि*
Updated on
27-05-2026 09:31 PM
आज का शासन अंग्रेजों जैसा त्रासदायी-भूपेंद्र सिंह मोहासा
सागर 27 मई2026
जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण कार्यालय पद्माकर नगर मकरोनिया में प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने नेहरू को युगांतकारी नेता बताया उन्होंने कहा जिस तरह से शिल्पकार एक मूर्तियां बनाता है उन्होंने भारत का निर्माण किया। वे समावेशी धर्मनिरपेक्ष और विज्ञान सम्मत राष्ट्र का निर्माण करना चाहते थे। नेहरू चाहते थे कि देश के बच्चे तकनीकी कौशल हासिल करें और उच्च शिक्षा के माध्यम से दुनिया का मुकाबला करें।
श्री मोहासा ने कहा कि आज भारत में अंधविश्वासों को स्थापित करने की चेष्टाएं चल रही है आम नागरिक परेशान है और शासन व्यवस्था अंग्रेजों की तरह त्रासदायी हो गई है ।असहमतियों पर जुल्म होते हैं।उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू एक सम्यक समाज का निर्माण करना चाहते थे और वे मानते थे की सांप्रदायिकता चाहे अल्पसंख्यक की हो या बहु संख्या की वह देश के लिए खतरनाक ही होती है
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा की पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे उन्होंने 1947 से 1964 तक अपने कार्यकाल के दौरान देश को आधुनिक बनाने और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए, जिनमें योजना आयोग का गठन और प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों (IIT) की स्थापना शामिल है
नरयावली विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कहा की औद्योगिक और आर्थिक विकास (पंचवर्षीय योजनाएं)नेहरू जी ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए योजना आयोग की स्थापना की।उन्होंने 1951 से पंचवर्षीय योजनाओं की शुरुआत की, जिसने कृषि और औद्योगिक विकास की ठोस नींव रखी
प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने कहा की आधुनिक शिक्षा और विज्ञान को बढ़ावावैज्ञानिक और तकनीकी विकास को गति देने के लिए उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), परमाणु ऊर्जा आयोग और अंतरिक्ष अनुसंधान (ISRO) की नींव रखी आधुनिक भारत के निर्माण के लिए उन्होंने भाखड़ा नांगल और दामोदर घाटी जैसे बड़े बांध बनवाए, जिन्हें वे 'आधुनिक भारत के मंदिर' कहते थे
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, सुरेन्द्र सुहाने, उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, प्रवक्ता डॉ हेमकुमारी कुर्मी, जतिन चौकसे , कार्यालय प्रभारी मनोज पवार, मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी, सागर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, सदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि उमाहिया, उपाध्यक्ष आर आर पारासर, पार्षद सीमा चौधरी , महासचिव जनपद सदस्य संजय मोंटी यादव, अवधेश सिंह सिमरिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ,कमल चौधरी, जय पाराशर , सचिव सृजन चंदन सुहाने, पिंकी दुबे , प्रेमनारायण अहिरवार, अजय अहिरवार , गुड्डू रैकवार, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा, इंद्रभूषण तिवारी, स्टैंड मोहन तिवारी, अ.जा.के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ हेमंत लारिया, सचिव इदरीश खान, मनोज राय , संतोष विश्वकर्मा ,सुनील चौधरी, पप्पू सेन,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में नेहरू को मौन श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि NEET परीक्षा में असफल…
असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.भारतीय वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर इस दुर्घटना में…
पुणे : 2021 में दयानंद कांबले द्वारा शुरू किया गया Book My Pooja, आज के तेज़ी से शहरी और डिजिटल होते दौर में भारतीय परिवारों के लिए भरोसेमंद धार्मिक सेवाएँ…
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ…
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया…
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहरामपुर लोकसभा र्स को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली…
दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने के बाद अब अलग-अलग जानकारियां सामने आ रहीं हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने मैक्स का दौरा किया है.मालवीय नगर में हुए…