सुलझ गई DU की महिला प्रोफेसर के मर्डर की गुत्थी, कोलकाता से कपल गिरफ्तार, हैरान कर देगी हत्या की वजह
Updated on
07-06-2026 06:05 PM
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया था और मर्डर करने के बाद वापस कोलकाता चला गया। सबसे हैरान कर देने वाली बात इस हत्या की वजह है। पुलिस के मुताबिक हत्यारे प्रोफेसर की कोलाकात में स्थित प्रॉपर्टी खरीदना चाहते थे, लेकिन प्रोफेसर ने बेचने से साफ इनकार कर दिया था।
घर खरीदने की जिद ने बना दिया हत्यारा
दिल्ली पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार कपल कोलकाता में प्रोफेसर की पुश्तैनी संपत्ति में किराएदार के तौर पर रह रहा था। कपल उस घर को खरीदना चाहता था, जिसमें वे कई सालों से रह रहे थे। परिवार के सभी सदस्य दिल्ली में बस चुके थे और उनका कोलकाता लौटने का कोई इरादा नहीं था, इसलिए प्रोफेसर के माता-पिता और उनके दो भाई-बहन घर बेचने के लिए तैयार थे। लेकिन, महिला प्रोफेसर परिवार की पुश्तैनी संपत्ति बेचने के खिलाफ थीं
हत्यारों को कोलकाता से दिल्ली ला रही पुलिस
प्रोफेसर के लगाता प्रॉपर्टी बेचने के मना करने को कपल ने डील में सबसे बड़ी बाधा माना। नाराज होकर दोनों दिल्ली पहुंचे और महिला प्रोफेसर के घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने कपल को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। आगे की पूछताछ और जांच के लिए उन्हें दिल्ली लाया जा रहा है।
हत्या के बाद सबसे पहले पहुंची थी बहन
पुलिस ने बताया कि महिला प्रोफेसर की बड़ी बहन अपने परिवार के साथ मयूर विहार में रहती हैं। घटनास्थल पर पहुंचने वाली वहीं पहली महिला थीं। जब उन्होंने दरवाजा बंद पाया तो स्थानीय लोगों को जानकारी दी। लोगों ने सोसायटी के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) को सूचित किया। आरडब्ल्यूए सदस्यों की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया।
तीन साल पहले मिली थी स्थाय नियुक्ति
जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक महिला को 2023 में राजा गार्डन स्थित कॉलेज में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किया गया था। घर का ताला तोड़ने के बाद उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे। दोनों कलाइयां कटी हुई थीं और चेहरे के साथ शरीर पर चोट के निशान थे। इससे साफ था कि हत्या के पहले हत्यारों और मृतका के बीच हाथापाई हुई थी।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि NEET परीक्षा में असफल…
असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.भारतीय वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर इस दुर्घटना में…
पुणे : 2021 में दयानंद कांबले द्वारा शुरू किया गया Book My Pooja, आज के तेज़ी से शहरी और डिजिटल होते दौर में भारतीय परिवारों के लिए भरोसेमंद धार्मिक सेवाएँ…
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ…
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया…
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहरामपुर लोकसभा र्स को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली…
दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने के बाद अब अलग-अलग जानकारियां सामने आ रहीं हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने मैक्स का दौरा किया है.मालवीय नगर में हुए…