नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धा-बाल संस्कार शाला के बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, युग संगीत एवं प्रज्ञा प्रवचन से भावविभोर हुए श्रद्धालु
Updated on
25-05-2026 07:58 PM
सुनील शर्मा
उरई। अखिल विश्व गायत्री परिवार जनपद जालौन द्वारा गायत्री शक्तिपीठ उरई में आयोजित चार दिवसीय “नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, युग संगीत एवं प्रज्ञा प्रवचन” कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विविध आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुए।
पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रातः 7 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक देव पूजन एवं नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ तीन पारियों में वैदिक रीति से सम्पन्न कराया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में गायत्री साधकों, परिजनों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर वातावरण को मंत्रमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत बना दिया।
अपराह्न 3 बजे से बाल संस्कार शाला के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चों की प्रेरणादायी प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित जनसमूह ने अनुभव किया कि युग निर्माण योजना के यही नन्हें-मुन्ने भविष्य में धरती पर स्वर्ग के अवतरण का मार्ग प्रशस्त करते हुए परम पूज्य गुरुदेव एवं वन्दनीया माता जी के संकल्पों को पूर्ण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतिभा, संस्कार एवं आत्मविश्वास की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।
तत्पश्चात सायं 5 बजे से आयोजित युग संगीत एवं प्रज्ञा प्रवचन कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे टोली नायक श्रद्धेय श्री राम केवल बाबू जी ने अपने ओजस्वी एवं आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से जीवन निर्माण, संस्कार संवर्धन एवं राष्ट्र जागरण का संदेश दिया। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से उपस्थित परिजन भावविभोर हो उठे तथा सभी ने अपने जीवन को धन्य अनुभव किया।
कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत, सामूहिक साधना एवं आध्यात्मिक वातावरण ने गायत्री शक्तिपीठ परिसर को दिव्यता से आलोकित कर दिया। आयोजन को सफल बनाने में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं एवं व्यवस्था तंत्र का विशेष सहयोग रहा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि NEET परीक्षा में असफल…
असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.भारतीय वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर इस दुर्घटना में…
पुणे : 2021 में दयानंद कांबले द्वारा शुरू किया गया Book My Pooja, आज के तेज़ी से शहरी और डिजिटल होते दौर में भारतीय परिवारों के लिए भरोसेमंद धार्मिक सेवाएँ…
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ…
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया…
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहरामपुर लोकसभा र्स को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली…
दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने के बाद अब अलग-अलग जानकारियां सामने आ रहीं हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने मैक्स का दौरा किया है.मालवीय नगर में हुए…