Select Date:

शूटिंग के बाद फिल्म से कटा इन सितारों का पत्ता, 1 हीरो को बिन बताए रिलीज से पहले किया गया बाहर, झेलनी पड़ी जिल्लत

Updated on 19-04-2026 01:17 PM
मृणाल ठाकुर को हालिया रिलीज फिल्म डकैत में देखा गया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस अदिवी शेष के साथ नजर आ रही हैं. इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में मृणाल ठाकुर के अभिनय को काफी सराहा जा रहा है. इससे पहले वो सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ ‘दो दीवाने सहर में’ में नजर आई थी. इन दिनों ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है. सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की इस लव स्टोरी को ओटीटी पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.
आज मृणाल ठाकुर फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गई हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब एक्ट्रेस के रोल्स छोटे कर दिए जाते थे और उन्हें फिल्मों से निकाल दिया जाता था. एक्ट्रेस ने हाल ही में अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया. जर्नलिस्ट प्रेमा के यूट्यूब शो में मृणाल ने बताया कि कैसे उनके अहम सीन फाइनल कट से हटा दिए गए.
इस बारे में बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि एक बहुत सीनियर एक्टर उनके पति का किरदार निभाएंगे. फिल्म में वह चंकी पांडे की पत्नी के रोल में नजर आई थीं. मृणाल ने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि एक बहुत सीनियर एक्टर मेरे पति का रोल करेंगे. क्योंकि इससे मेरी उम्मीदें बदल गईं. यह वो नहीं था जो मैंने फिल्म से सोचा था. वहां मैं फेल हो गई. क्योंकि थोड़ा सा भरोसा डगमगा गया था. लेकिन आपको पता है, मुझे कोई पछतावा नहीं है’.
अपने शॉट्स के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके कुछ महत्वपूर्ण सीन, जो उनके किरदार और कहानी को गहराई दे सकते थे, एडिटिंग टेबल पर ही रह गए. मृणाल ने एक इमोशनल सीन का जिक्र किया जिसमें वह अपनी भतीजी की भलाई के लिए अपनी निजी जिंदगी छोड़ देती हैं. वो कहती हैं, ‘मुझे नहीं पता था कि मेरे दो अहम सीन एडिट कर दिए जाएंगे. वह कहानी ही गायब थी’.
मृणाल ठाकुर से पहले कई अन्य सितारे भी अपना दर्द साझा कर चुके हैं. गोविंदा, पंकज त्रिपाठी और कंगना रनौत ने भी बताया था कि कैसे आखिरी समय में उनके रोल्स को फिल्म से हटा दिया गया था. ओटीटी से एक नई शुरुआत करने वाले पंकज त्रिपाठी आज फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया का बड़ा नाम बन चुके हैं, लेकिन एक्टर ने बताया था कि सास 2004 में आई ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म लक्ष्य से उनका रोल काट दिया गया था.
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक पुराने इंटरव्यू में पंकज त्रिपाठी ने पूरी कहानी साझा की. उन्होंने कहा, ‘मुझे सूबेदार कुलदीप सिंह के रोल के लिए कास्ट किया गया था. शूटिंग के दौरान मैं पहली बार लेह-लद्दाख गया था. फिल्म रिलीज से पहले मैं पटना में था. वहां एक मीडिया फ्रेंड से बात करते हुए मैंने यूं ही बता दिया कि मैं भी फिल्म में हूं. वह बहुत एक्साइटेड हो गया और और डिटेल्स मांगी. मैंने उसे अपने रोल और ऋतिक के साथ अपने सीन के बारे में बताया. अगले दिन पटना के हिंदुस्तान अखबार में खबर छपी 'लक्ष्य में दिखेगा बिहार का लाल' और मेरी एक छोटी सी फोटो भी थी’.
उन्होंने आगे कहा, ‘फिर मैं अपनी पत्नी के साथ अशोक सिनेमा हॉल में 'लक्ष्य' देखने गया. पूरी फिल्म खत्म हो गई और मैं कहीं नजर नहीं आया. मेरी परेशानी दोगुनी हो गई, सिर्फ इसलिए नहीं कि मुझे एडिट कर दिया गया, बल्कि इसलिए कि यह खबर पहले ही अखबार में छप चुकी थी. मैं बहुत टेंशन में था. अगर खबर नहीं छपती तो इतना प्रेशर नहीं होता. मुझे लगा अब जो भी पढ़ेगा, मुझे झूठा समझेगा, क्योंकि मैं एक ऐसे मीडियम में काम करता हूं जिसमें सब कुछ नकली होता है - नकली बेटा, नकली मां, नकली रिश्ते, नकली कहानियां लेकिन मैं पूरी कोशिश करता हूं कि सब कुछ असली लगे
गोविंदा ने बताया था कि वो रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में कैमियो में नजर आए थे. इस बारे में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए गोविंदा ने एक्स पर लिखा था, ‘मैंने एक्टर के तौर पर अपना काम किया और अगर डायरेक्टर खुश नहीं है तो यह पूरी तरह उसकी मर्जी है. मैं बीमार था और ड्रिप्स पर था, फिर भी साउथ अफ्रीका गया और शूट किया. मुझे बताया गया था कि फिल्म की कहानी साउथ अफ्रीका में सुनाई जाएगी और मैंने साइनिंग अमाउंट भी नहीं लिया, कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं किया. मैंने कपूर परिवार को पूरा सम्मान दिया. मैंने फिल्म इसलिए की क्योंकि वह मेरे सीनियर के बेटे हैं. मुझे बताया गया था कि मुझे स्क्रिप्ट मिलेगी’.
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने 2017 में बताया था कि 'रंगून' से उनके कई बेहतरीन सीन काट दिए गए. कंगना ने कहा, ‘मैंने नहीं सोचा था कि मुझे इतनी सराहना मिलेगी. मेरे कई फेवरेट सीन, जो मेरे किरदार के ग्राफ के लिए जरूरी थे, काट दिए गए. मैंने अपने किरदार का ग्राफ एक लाइन में तैयार किया था और जब मैंने फिल्म देखी, तो विशाल सर ने समझाया कि उन्होंने वो सीन क्यों काटे.’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 June 2026
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया पेरेंट क्लब में शामिल हो चुके हैं. 42 की उम्र में एक्ट्रेस जुड़वा बेटों की मां बनी. शादी के 10 साल बाद उनकी झोली खुशियों…
 10 June 2026
25 जून से शुरू होगी स्वाद और हुनर की नई यात्रा, अगस्त के अंत में मिलेगा सीज़न 4 का विजेतातीन ऑडिशन राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और ग्रैंड फिनाले के…
 09 June 2026
मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही दर्शकों को रोमांच, रहस्य और डर का एक नया अनुभव मिलने वाला है। हॉरर, ड्रामा और क्राइम थ्रिलर जॉनर पर आधारित वेब सीरीज सारिका…
 08 June 2026
राजधानी रायपुर रविवार को फिल्मी और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रचार के सिलसिले में…
 05 June 2026
मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा लगातार एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर प्रीमियर्स के साथ एंटरटेनमेंट के स्तर को और ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। इस हफ्ते रोमांच और भी…
 05 June 2026
मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा लगातार एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर प्रीमियर्स के साथ एंटरटेनमेंट के स्तर को और ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। इस हफ्ते रोमांच और भी…
 01 June 2026
मुंबई, जून, 2026: स्टार प्लस का बहुप्रतीक्षित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा 'सैराब' 2 जून, मंगलवार की शाम दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है। शो को लेकर जिस तरह की…
 30 May 2026
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. 'डॉन 3' से जुड़े घटनाक्रम और वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज फेडरेशन (FWICE) के गैर-सहयोग निर्देश…
 27 May 2026
मुंबई, मई, 2026: ' मार्को’ की जबरदस्त सफलता और उसकी बड़ी फैन फॉलोइंग के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर थीं कि क्यूब्स एंटरटेनमेंट्स अगली कौन-सी बड़ी फिल्म…
Advt.