जोरा मॉल में आज सजेगी फिल्मी महफिल: कंगना रनौत के साथ भारत भाग्य विधाता देखेंगे मुख्यमंत्री साय
Updated on
08-06-2026 11:09 AM
राजधानी रायपुर रविवार को फिल्मी और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रचार के सिलसिले में आज रायपुर पहुंचेंगी। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग और Meet & Greet कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी को लेकर शहर में खासा उत्साह है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे और फिल्म का अवलोकन करेंगे।
जोरा स्थित पीवीआर माल में आयोजन
आयोजन जोरा स्थित पीवीआर सिनेमा में शाम चार बजे किया गया है। यहां कंगना रनौत दर्शकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, फिल्म प्रेमियों और मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करेंगी। फिल्म के लेखक एवं निर्देशक मनोज तापड़िया भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और फिल्म की कहानी, निर्माण प्रक्रिया तथा इसके सामाजिक संदेश पर चर्चा करेंगे।
फिल्म से ज्यादा चर्चा उसके संदेश की
'भारत भाग्य विधाता' केवल एक फिल्म के रूप में नहीं बल्कि एक सामाजिक अभियान के रूप में भी चर्चा में है। फिल्म के प्रमोशन के तहत देशभर में उन लोगों की पहचान की जा रही है जिन्होंने बिना किसी प्रचार-प्रसार के समाज में उल्लेखनीय बदलाव लाने का काम किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले ऐसे लोगों को मंच प्रदान करने की पहल की गई है। रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी ऐसे गुमनाम नायकों की तलाश की जा रही है। चयनित लोगों को सम्मानित किया जाएगा और उनके कार्यों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा। आयोजकों का मानना है कि समाज में बदलाव लाने वाले अनेक चेहरे ऐसे हैं जो सुर्खियों से दूर रहकर काम करते हैं। यह अभियान उन्हें पहचान दिलाने का प्रयास है।
मुख्यमंत्री और कंगना एक मंच पर
कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कंगना रनौत की एक साथ मौजूदगी होगी। एक ओर जहां कंगना देश की चर्चित अभिनेत्री होने के साथ सांसद भी हैं, वहीं मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान कर रही है। राजनीतिक और फिल्मी जगत के प्रमुख चेहरों की मौजूदगी के कारण यह आयोजन प्रदेश के सबसे चर्चित कार्यक्रमों में शामिल हो गया है।
सुरक्षा और तैयारियां पूरी
कंगना रनौत के रायपुर आगमन को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड पर रहेगी। कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में प्रशंसकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन समिति ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। कंगना दोपहर दो बजे इंडिगो की फ्लाइट से एयरपोर्ट पर लैंड करेंगी। रात 9.15 पर उनकी फ्लाइट टेकआफ करेगी।
सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही फिल्म
निर्देशक मनोज तापड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म भारत भाग्य विधाता को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उनके साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, प्रसाद ओक, ईशा डे और रसिका अगाशे सहित कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले रायपुर में आयोजित यह विशेष स्क्रीनिंग और संवाद कार्यक्रम फिल्म के प्रचार अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।
राजधानी में उत्साह का माहौल
कंगना रनौत के आगमन को लेकर राजधानी में उत्साह का माहौल है। फिल्म प्रेमियों के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी इस कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग, मुख्यमंत्री की मौजूदगी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान के कारण यह आयोजन केवल एक फिल्मी कार्यक्रम नहीं बल्कि चर्चा का बड़ा केंद्र बन गया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…