छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में भी नहीं मिल पाई महतारी वंदन के पोर्टल खुलने की तारीख
Updated on
18-07-2026 09:36 AM
छत्तीसगढ़ विधानसभा में महतारी वंदन योजना के पोर्टल को फिर से खोलने की तारीख को लेकर आज सदन में तीखी नोकझोंक हुई। सरकार पोर्टल खुलने की कोई भी निश्चित तारीख बताने में असमर्थ रही, जिसके विरोध में विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन किया। प्रश्नकाल के दौरान महतारी वंदन योजना के पोर्टल को लेकर हंगामा तब शुरू हुआ जब विधायकों ने पूछा कि नई महिलाओं के पंजीयन के लिए पोर्टल कब तक खुलेगा।
खरसिया से कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने पोर्टल बंद होने का मुद्दा उठाया, तो वहीं तखतपुर के भाजपा विधायक धर्मजीत सिंह ने भी जनता के दबाव का हवाला देते हुए पोर्टल खुलने की तारीख पूछी। हालांकि, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केवल 'जल्द ही पोर्टल खोला जाएगा' का आश्वासन दिया, लेकिन तारीख स्पष्ट नहीं की।
हितग्राहियों की संख्या कम होने पर विपक्ष के सवाल
उमेश पटेल ने योजना के आंकड़ों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने पूछा कि प्रथम किस्त के समय पात्र महिलाओं की संख्या 70 लाख से अधिक थी, जो अब घटकर 68.54 लाख कैसे रह गई? मंत्री ने स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी नहीं होने, मृत्यु और आयकरदाता होने जैसी विसंगतियों के कारण कुछ नाम हटाए गए हैं।
सदन में हंगामा और बहिर्गमन
पोर्टल खुलने की स्पष्ट तारीख न मिलने से नाराज विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। सत्तापक्ष ने पूर्ववर्ती सरकार के वादों को याद दिलाते हुए पलटवार किया। माहौल गरमाता देख और सरकार के उत्तर से असंतुष्ट होकर अंततः कांग्रेस विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया।
प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने टीईटी को लेकर नया प्रस्ताव…
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपनी गेंदों की रफ्तार दिखाएंगे। 140 किमी प्रति घंटे की गति से…
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'अटल करियर निर्माण योजना' के तहत…
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 30 हजार से अधिक शिक्षक पद रिक्त होने के बावजूद कार्यरत शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। इसी…
राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी का फायदा उठाकर 34 साल पहले बेची जा चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जमीन दलाल और जमीन मालिक…
फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राहत भरी खबर दी है। कोर्ट ने बिलासपुर से दूर एक निजी परिसर द कंट्री क्लब में…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक अधेड़ भालू कटहल खाने के लिए…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य गठन के बाद रिटायर्ड शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य शासन को एक जनवरी 2006 से 31…