Select Date:

छत्तीसगढ़ में 85 हजार शिक्षकों पर मंडराया संकट, सेवारत शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य, DPI बना रहा नया प्रस्ताव

Updated on 09-08-2026 08:08 PM
प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने टीईटी को लेकर नया प्रस्ताव पर काम करना शुरू कर दिया है। क्योंकि विभाग ने शिक्षक संघों से सुझाव पहले से ही मांगे है, ताकि सेवारत शिक्षकों के लिए परीक्षा से जुड़े नियमों को व्यावहारिक बनाया जा सके। सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी उत्तीर्ण करने की समय सीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ाए जाने के बाद विभाग फिर से तैयारी की जा रही है।

35 हजार शिक्षक ही अब तक टीईटी उत्तीर्ण
प्रदेश में करीब 1.90 लाख शासकीय शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से लगभग 35 हजार शिक्षक ही अब तक टीईटी उत्तीर्ण कर पाए हैं। करीब 85 हजार शिक्षक ऐसे हैं, जिनके सामने टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता बनी हुई है। वहीं लगभग 70 हजार शिक्षकों की सेवा अवधि पांच वर्ष से कम शेष बताई जा रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में शिक्षकों के सामने निर्धारित अवधि में परीक्षा उत्तीर्ण करने की चुनौती है। इसका असर उनकी सेवा के साथ-साथ पदोन्नति की संभावनाओं पर भी पड़ सकता है।

पुराने शिक्षकों के लिए बदली परिस्थितियां
टीईटी की अनिवार्यता का सबसे अधिक असर उन शिक्षकों पर पड़ रहा है, जिनकी नियुक्ति 23 अगस्त 2010 से पहले हुई थी। उस समय भर्ती नियमों में टीईटी अनिवार्य नहीं था। इसी वजह से लंबे समय से सेवा दे रहे कई शिक्षकों ने उस समय टीईटी नहीं दी। अब बदले नियमों के कारण उन्हें सेवारत रहते हुए परीक्षा उत्तीर्ण करने की तैयारी करनी पड़ रही है।

शिक्षक संगठनों का तर्क है कि 25 से 30 वर्ष तक सेवा दे चुके शिक्षकों को अचानक परीक्षा की अनिवार्यता के दायरे में लाना व्यावहारिक कठिनाइयां पैदा कर रहा है। उम्र, लंबे समय से परीक्षा से दूर रहने और पाठ्यक्रम में बदलाव जैसे कारणों से ऐसे शिक्षकों के लिए टीईटी की तैयारी चुनौतीपूर्ण मानी जा रही है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने टीईटी को लेकर नया प्रस्ताव…
 08 August 2026
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपनी गेंदों की रफ्तार दिखाएंगे। 140 किमी प्रति घंटे की गति से…
 07 August 2026
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'अटल करियर निर्माण योजना' के तहत…
 07 August 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में खेल गतिविधियों के बेहतर संचालन और विस्तार के उद्देश्य से छह नए जिलों में खेल अधिकारी के पदों को मंजूरी दे दी है। खेल एवं…
 07 August 2026
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 30 हजार से अधिक शिक्षक पद रिक्त होने के बावजूद कार्यरत शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। इसी…
 04 August 2026
राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी का फायदा उठाकर 34 साल पहले बेची जा चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जमीन दलाल और जमीन मालिक…
 30 July 2026
फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राहत भरी खबर दी है। कोर्ट ने बिलासपुर से दूर एक निजी परिसर द कंट्री क्लब में…
 30 July 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक अधेड़ भालू कटहल खाने के लिए…
 30 July 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य गठन के बाद रिटायर्ड शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य शासन को एक जनवरी 2006 से 31…
Advt.