Select Date:

शिक्षक खुद बने अपने केस के वकील, बच्चों की पढ़ाई के लिए ट्रांसफर केस की पैरवी की, हाई कोर्ट ने दी राहत

Updated on 05-06-2026 01:27 PM
बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए एक व्याख्याता ने न सिर्फ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बल्कि अपने मामले की पैरवी भी खुद की। हाई कोर्ट ने शिक्षक की परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग को उनके स्थानांतरण आवेदन पर 45 दिनों के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के हाई स्कूल मरकेली में पदस्थ व्याख्याता गया राम दुबे ने किसी अधिवक्ता की सहायता लेने के बजाय स्वयं न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी की एकलपीठ को बताया कि उनके बच्चे भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं और परिवार में उनकी देखरेख करने वाला कोई अन्य सदस्य नहीं है।
वर्तमान पदस्थापना स्थल और भिलाई के बीच लगभग 150 किलोमीटर की दूरी होने से उन्हें लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

दो महीना बीता, आवेदन पर नहीं हुई सुनवाई

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि जून 2025 में उनका तबादला बालोद जिले के कुमुदकट्टा से मरकेली किया गया था। करीब एक वर्ष तक सेवा देने के बाद उन्होंने एक अप्रैल 2026 को दुर्ग संभाग के संयुक्त संचालक, स्कूल शिक्षा के समक्ष बालोद या दुर्ग जिले में स्थानांतरण के लिए आवेदन दिया, लेकिन विभाग ने उस पर कोई निर्णय नहीं लिया

राज्य शासन ने भी विरोध नहीं किया

सुनवाई के दौरान राज्य शासन ने भी आवेदन पर निर्णय लेने के अनुरोध का विरोध नहीं किया। इस पर हाई कोर्ट ने कहा कि जब याचिकाकर्ता का अभ्यावेदन विभाग के समक्ष लंबित है, तब उसे अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रखा जा सकता। अदालत ने संयुक्त संचालक को 45 दिनों के भीतर कानून के अनुरूप निर्णय लेने का निर्देश देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 June 2026
जिले के पाटन ब्लॉक ग्राम कुथरेल स्थित दो गोदामों में पाटन पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के मुताबिक गोदाम में सितार नाम से अवैध रूप से गुटखा तैयार किया जा…
 11 June 2026
विद्याचरण शुक्ला का राजनीतिक उदय अत्यंत वैभवशाली रहा। अविभाजित मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ला के पुत्र होने के नाते राजनीति उनके रक्त में थी। महज 27 वर्ष…
 09 June 2026
जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर द्वारा…
 09 June 2026
भिलाई: कांग्रेस सेवा दल के दो पदाधिकारियों के बीच लंबे समय से चल रहा आपसी विवाद के बाद एक गुट ने दूसरे पर आपराधिक और सट्टा नेटवर्क को संरक्षण देने…
 09 June 2026
राजनांदगांव शहर की व्यस्ततम सड़कों, मुख्य चौराहों और घनी आबादी वाली गलियों में निजी टेलीकॉम व इंटरनेट प्रदाता कंपनियों द्वारा बेतरतीब और नियम विरुद्ध तरीके से लटकाए गए केबल तार…
 07 June 2026
रायपुर,पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी चौक…
 07 June 2026
रायपुर। पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी…
 05 June 2026
बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए एक व्याख्याता ने न सिर्फ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बल्कि अपने मामले की पैरवी भी खुद की। हाई कोर्ट ने शिक्षक…
 05 June 2026
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल के बंद पड़े कोल डिपो में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर केबल, लोहे का सामान…
Advt.