सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का सोनी पल पर प्रीमियर, 13 अप्रैल से रात 8:30 बजे
Updated on
11-04-2026 05:26 PM
मुंबई, अप्रैल 2026: कई प्रकार के जॉनर में मनोरंजन से भरपूर और दिलचस्प अनुभव देने के अपने वादे को और मजबूत करते हुए, सोनी पल लगातार पौराणिक, कॉमेडी, रियलिटी और कई तरह के कॉन्टेंट का शानदार मिश्रण पेश कर रहा है। इस रोमांचक लाइन-अप में अब एक और खास कड़ी जोड़ते हुए, चैनल 13 अप्रैल, 2026 से ओजी सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 का प्रीमियर करने जा रहा है, जो कि सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे प्रसारित होगा।
सुपरस्टार सिंगर सीज़न 1 भारत को स्वयं का 'सिंगिंग का कल' देने वाले शो के रूप में मशहूर है। यही वजह है कि इसके दिल छू लेने वाले फॉर्मेट और बच्चों के जबरदस्त टैलेंट ने इसे दर्शकों का पसंदीदा शो बना दिया। इस शो में सुपर जज के तौर पर अलका याग्निक, हिमेश रेशमिया और जावेद अली हैं, वहीं इसे होस्ट करने का श्रेय जय भानुशाली को जाता है।
नितिन कुमार, ज्योतिका तंगड़ी, सलमान अली और सचिन कुमार वाल्मीकि की कप्तानी में चार दमदार टीमें बनाई गई हैं। शो का फॉर्मेट मेंटर-आधारित है, जो युवा सिंगिंग टैलेंट को निखारने का काम करता है। चार हफ्तों में विभाजित 24 एपिसोड्स के साथ यह सीज़न इमोशन्स और यादगार परफॉर्मेंस से भरपूर एक शानदार म्यूजिकल अनुभव प्रदान करता है।
सोनी पल पर इसका प्रीमियर एक ग्रैंड गाला प्रीमियर से शुरू होगा, जहाँ दर्शकों को शुरुआत से ही शो के सबसे खास और यादगार पलों को दोबारा देखने का मौका मिलेगा। इसे और खास बनाते हुए इस सीज़न में 'द एपिक 90ज़', 'जय जवान जय किसान', 'शादी स्पेशल', 'मदर्स स्पेशल', 'गणपति स्पेशल' जैसे थीम आधारित एपिसोड्स और कई दिग्गज कलाकारों को दिया गया ट्रिब्यूट भी देखने को मिलेगा, जो इसे हर दौर और हर भावना के संगीत का सच्चा जश्न बनाते हैं।
13 अप्रैल से हर सोमवार से शनिवार रात 8:30 बजे, सिर्फ सोनी पल पर देखिए 'सुरों का महासंगम', जहाँ एक बार फिर वही धुनें लौटेंगी, जिन्होंने एक पूरी पीढ़ी के दिलों को छुआ है।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया पेरेंट क्लब में शामिल हो चुके हैं. 42 की उम्र में एक्ट्रेस जुड़वा बेटों की मां बनी. शादी के 10 साल बाद उनकी झोली खुशियों…
25 जून से शुरू होगी स्वाद और हुनर की नई यात्रा, अगस्त के अंत में मिलेगा सीज़न 4 का विजेतातीन ऑडिशन राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और ग्रैंड फिनाले के…
मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही दर्शकों को रोमांच, रहस्य और डर का एक नया अनुभव मिलने वाला है। हॉरर, ड्रामा और क्राइम थ्रिलर जॉनर पर आधारित वेब सीरीज सारिका…
राजधानी रायपुर रविवार को फिल्मी और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रचार के सिलसिले में…
मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा लगातार एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर प्रीमियर्स के साथ एंटरटेनमेंट के स्तर को और ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। इस हफ्ते रोमांच और भी…
मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा लगातार एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर प्रीमियर्स के साथ एंटरटेनमेंट के स्तर को और ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। इस हफ्ते रोमांच और भी…
मुंबई, जून, 2026: स्टार प्लस का बहुप्रतीक्षित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा 'सैराब' 2 जून, मंगलवार की शाम दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है। शो को लेकर जिस तरह की…
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. 'डॉन 3' से जुड़े घटनाक्रम और वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज फेडरेशन (FWICE) के गैर-सहयोग निर्देश…
मुंबई, मई, 2026: ' मार्को’ की जबरदस्त सफलता और उसकी बड़ी फैन फॉलोइंग के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर थीं कि क्यूब्स एंटरटेनमेंट्स अगली कौन-सी बड़ी फिल्म…