Select Date:

शहजाद पूनावाला ने भारतीय जनता पार्टी से दिया इस्तीफा, क्या वजह?

Updated on 31-07-2026 02:53 PM
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना बायो भी बदल दिया है और उससे भाजपा का जिक्र हटा दिया है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।

सीएनएन न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पूनावाला ने पार्टी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक शहजाद पूनावाला ने अपने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। हालांकि इस फैसले को लेकर अभी तक पार्टी या उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन एक्स पर पूनावाला ने खुद अपना अपडेटेड बायो शेयर किया है। बायो में भाजपा का जिक्र नहीं है।

एक्स बायो में पीएम मोदी का जिक्र

शहजाद पूनावाला ने एक्स पर अपने बायो में पीएम मोदी का जिक्र किया है। इसमें उन्होंने खुद को पीएम मोदी का आजीवन फॉलोअर बताया है। पूनावाला का पूरा बायो कुछ इस तरह से है, “धर्म इस्लाम, संस्कृति-हिन्दू विचारधारा-भारतीय। लेखक: जीएसटी की यात्रा; पीएम मोदी का आजीवन अनुयायी।

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए थे शामिल

इससे पहले शहजाद पूनावाला 2017 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। कांग्रेस छोड़ते समय उन्होंने पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया को एक 'दिखावा' करार दिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली और पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना दिया गया। तब से वे कई मंचों पर पार्टी के सबसे मुखर प्रवक्ताओं में से एक रहे थे।

पॉडकास्ट में दे दिया था इशारा

इस बीच शहजाद पूनावाला ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में राजनीति में अपने सफर को लेकर कुछ संकेत दिए थे। उन्होंने एक्स पर खुद इस इंटरव्यू के कुछ अंश साझा किए थे। पॉडकास्ट में शहजाद पूनावाला कहते हैं कि 2024 के चुनावों के बाद वे राजनीति से संन्यास लेने के विषय में सोच रहे थे लेकिन फिर वे रुक गए। उन्होंने कहा, “मैंने 2024 को अपना आखिरी चुनाव मान लिया था। सक्रिय राजनीति में मुझे 18-19 साल हो गए। मैंने 2006 में ही NSUI ज्वॉइन किया था।…मेरी उम्र कम है। पर अब मुझे सक्रिय राजनीति में काफी वक्त हो गया।”


क्यों रुक गए थे शहजाद पूनावाला?

इसी इंटरव्यू में उन्होंने आगे बताया कि 2024 के चुनावों के बाद भी वे अब तक क्यों रुके हुए थे। उन्होंने कहा, “2024 में मैंने सोचा था कि मोदी जी जब तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तब मैं सक्रिय राजनीति से अलग हो जाऊंगा। लेकिन तब सोशल मीडिया पर मोदी जी के चेहरे पर मुझे एक भाव दिखा। तब मैंने सोचा कि अगले एक दो साल जो कुछ अहम चुनाव हैं, बंगाल, दिल्ली, हरियाणा का चुनाव, इनमें पूरी ताकत लगाकर, जीतकर, तब सक्रिय राजनीति से आगे बढ़ने का समय होगा।”

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
कहते हैं सत्ता की कुर्सी में इतनी ताकत होती है कि यह बड़े से बड़े रिश्तों में भी दरार डाल देती है. बिहार की राजनीति और पावर के इसी खेल…
 08 August 2026
संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी हफ्ते में भारी हंगामे के आसार हैं। विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA बिल के मुद्दे पर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष सरकार को…
 06 August 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर अपने हालिया विरोध प्रदर्शन की सफलता के बाद एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान की घोषणा की है.सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को…
 04 August 2026
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक खुला पत्र लिखकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है.…
 04 August 2026
जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनाव रणनीतिकार बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत गए हैं. ये सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा के लिए चुने…
 04 August 2026
बिहार के बांकीपुर के बहुचर्चित उप चुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है.यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्य सभा…
 03 August 2026
माकपा नेता वृंदा करात हेट स्पीच के एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दी गई क्लीन चिट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।…
 03 August 2026
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30…
 03 August 2026
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का…
Advt.