Select Date:

'क्वीन ऑफ कान्स' ऐश्वर्या राय का छाया रॉयल ब्लू अंदाज, रेड कार्पेट पर ऐश का गॉर्जियस लुक देख थमीं फैंस की धड़कनें, देखें PHOTOS

Updated on 23-05-2026 06:44 PM
ऐश्वर्या राय 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बेहद ही खूबसूरत अंदाज में पहुंची. उन्होंने फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल द्वारा क्रिएट किया हुआ शिमरी ब्लू कलर का गाउन पहना हुआ था. उनके इस लुक को अपने कैमरे में कैद करने के लिए वहां मौजूद सभी फोटोग्राफर बेताब दिखे. कान्स में नियमित रूप से नजर आने वाली ऐश्वर्या ने प्रकाश की गति के विचार से प्रेरित 'लुमिनारा' डिज़ाइन में पैपराज़ी के लिए पोज़ दिया. हालांकि, होटल मार्टिनेज में लॉरियल के ब्रांडिंग में ऐश्वर्या राय का पोस्टर न होने पर कई प्रशंसकों ने चिंता जताई थी कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को इस साल के एडिशन में शामिल नहीं किया गया है. लेकिन, जब ऐश अपने गॉर्जियस अंदाज में रेड कार्पेट पर पहुंचीं तो सभी अफवाहों पर विराम लग गया.

किस डिजाइनर का गाउन पहना- इस बार उनका रॉयल ब्लू गाउन लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. फैशन एक्सपर्ट्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल का कस्टम मेड couture gown पहना था. इस खास गाउन को Luminara नाम दिया गया था.

गाउन की खासियत- ऐश्वर्या राय के इस रॉयल ब्लू गाउन पर क्रिस्टल वर्क किया गया था. सफायर ब्लू शेड में तैयार इस गाउन पर हजारों शिमरी क्रिस्टल और जटिल मेटैलिक डीटेलिंग की गई थी. इस ड्रेस में जब ऐश रेड कार्पेट पर पहुंचीं तो उनके ओवरलुक में एक अलग ही चमक नजर आ रही थी.

1500 घंटे में तैयार हुआ डिजाइन- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके इस ड्रेस को तैयार करने में लगभग 1500 घंटे लगे. इस गाउन की खासियत ये भी है कि इस पर हाथों से क्रिस्टल वेन डीटेलिंग की एम्ब्रॉयडरी की गई थी, ऐसे में जब भी इस गाउन पर रोशनी पड़ती, तो ये अलग-अलग एफेक्ट दे रही थी.

ज्वेलरी और मेकअप ने ऐश की खूबसूरती में चार-चांद लगा दिया. उनके लुक को ब्लू सफायर और डायमंड जूलरी के साथ कम्प्लीट किया. हेयरस्टाइल की बात करें तो सॉफ्ट कर्ल्स बनाया हुआ था. वहीं, ग्लोइंग मेकअप और विंग्ड आईलाइनर ने उनके पूरे लुक को रॉयल बना दिया था.

सोशल मीडिया पर छाया लुक- ऐश्वर्या का ये ब्लू गाउन लुक फिलहाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हर कोई उनके इस गॉर्जियस अंदाज को पसंद कर रहा है और भर-भर के अच्छे कमेंट्स लिख रहा है. कुछ फैशन लवर्स ने तो उन्हें क्वीन ऑफ कान्स, ग्लोबल फैशन आइकन तक कह डाला है. 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 June 2026
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया पेरेंट क्लब में शामिल हो चुके हैं. 42 की उम्र में एक्ट्रेस जुड़वा बेटों की मां बनी. शादी के 10 साल बाद उनकी झोली खुशियों…
 10 June 2026
25 जून से शुरू होगी स्वाद और हुनर की नई यात्रा, अगस्त के अंत में मिलेगा सीज़न 4 का विजेतातीन ऑडिशन राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और ग्रैंड फिनाले के…
 09 June 2026
मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही दर्शकों को रोमांच, रहस्य और डर का एक नया अनुभव मिलने वाला है। हॉरर, ड्रामा और क्राइम थ्रिलर जॉनर पर आधारित वेब सीरीज सारिका…
 08 June 2026
राजधानी रायपुर रविवार को फिल्मी और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रचार के सिलसिले में…
 05 June 2026
मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा लगातार एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर प्रीमियर्स के साथ एंटरटेनमेंट के स्तर को और ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। इस हफ्ते रोमांच और भी…
 05 June 2026
मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा लगातार एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर प्रीमियर्स के साथ एंटरटेनमेंट के स्तर को और ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। इस हफ्ते रोमांच और भी…
 01 June 2026
मुंबई, जून, 2026: स्टार प्लस का बहुप्रतीक्षित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा 'सैराब' 2 जून, मंगलवार की शाम दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है। शो को लेकर जिस तरह की…
 30 May 2026
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. 'डॉन 3' से जुड़े घटनाक्रम और वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज फेडरेशन (FWICE) के गैर-सहयोग निर्देश…
 27 May 2026
मुंबई, मई, 2026: ' मार्को’ की जबरदस्त सफलता और उसकी बड़ी फैन फॉलोइंग के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर थीं कि क्यूब्स एंटरटेनमेंट्स अगली कौन-सी बड़ी फिल्म…
Advt.