Select Date:

पुलिस ने परिवार को मनाया, कुछ देर में होगा सूर्या का अंतिम संस्कार, गाजियाबाद में हिंदू लड़के की हत्या में बड़ा अपडेट

Updated on 30-05-2026 05:25 PM
गाजियाबाद के सूर्या चौहान मर्डर केस में परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार
गाजियाबाद. गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या का मामला तूल पकड़ चुका है. परिवार ने मुख्य आरोपीके एनकाउंटर से पहले अंतिम संस्कार से मना कर दिया था. लेकिन पुलिस के समझाने के बाद परिवार अब अंतिम संस्कार के लिए मान गया है. कुछ ही देर में सूर्या की बॉडी को श्मशान ले जाकर उसका दाह संस्कार किया जायेगा. इससे सूर्या की मां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ से बड़ी मांग की थी. उन्होंने कहा कि बकरीद के दिन मेरे बेटे की बलि दे दी. अब आरोपी असद की लाश मेरे सामने चाहिए. बता दें कि सूर्या की डेड बॉडी घर पहुंच चुकी है. डीसीपी धवल जायसवाल परिवार को समझाने में जुटे थे. इस मामले में हिंदू संगठनों में भी उबाल देखने को मिल रहा है. हिंदू संगठनों की मांग है कि अगर मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर किया जाए और घर पर बुलडोजर चले. बजरंग दल ने पुलिस को एक घंटे की मोहलत दी है.  बजरंग दल का कहना है कि अगर एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा. उधर सूर्या की मां ने भी कहा है कि जिस तरह से उनके बेटे को मारा गया है, वैसे ही असद का एनकाउंटर हो. परिवार ने भी साफ़ कहा है कि जब तक एनकाउंटर नहीं होगा, सूर्या का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. सूर्या का शव घर पहुंच चुका है. हर किसी की आंखें नम हैं और चेहरे पर गुस्सा है.
गाजियाबाद के खोड़ा में हिन्दू लड़के सूर्या हत्याकांड मामले में एक्शन तेज हो गया. पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं. मुख्य आरोपी असद और उसका परिवार फरार चल रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें दबिश दे रही हैं. इससे पहले सूर्या चौहान की हत्या से ठीक पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि बकरीद के दिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आरोपियों की सूर्या से बहस हो रही है. कई लड़के उसे घेरे खड़े हैं. इसी के बाद सूर्या की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई.
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन रंग को लेकर हिंदू युवक की हत्या कर दी गई थी. अब ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के खोड़ा इलाके से सामने आया है. बकरीद के दिन हिन्दू लड़के को घर बुलाकर उसकी चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. घटना सामने आने के बाद से ही हिंदू संगठनों का आक्रोश चरम पर है. हिंदू संगठन लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. तनाव को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है.
मृतक सूर्य की मां के मुताबिक असद नाम के लड़के ने उनके बेटे को बहला-फुसलाकर बकरीद के दिन घर बुलाया था. अरशद ने सूर्या से पूछा कि क्या उसने कभी बकरे को हलाल होते हुए देखा है. ‘नहीं’ कहने पर बच्चे पर चाकू से वार कर दिया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है. घटना से स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है. हालात देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. खोड़ा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी भी मौके पर पहुंचीं।  पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पीड़ित मां ने इंसाफ की मांग की है.
सूर्या अपने परिवार के साथ खोड़ा के नवनीत विहार कॉलोनी में रहता था. वह 11वीं का छात्र था. भाई यश ने बताया कि असद ने सूर्य को घर बुलाया था. उसके साथ आयुष और विक्की भी थे. घर बुलाकर उस पर चाकुओं से हमला किया गया. दोस्त विक्की ने बताया कि गुरुवार को असद ने उन्हें बकरीद पर घर बुलाया था. घर पहुंचने पर उसने सूर्या से पूछा कि क्या उसने बकरा हलाल होते देखा है. नहीं कहने पर उसने कहा कि आओ दिखाता हूं.  जब सूर्या ने जाने से इनकार किया तो अरशद उसे गलियां देने लगा. जब सूर्या ने गली का विरोध किया तो उसने उसके पेट में चाकू से कई वार कर दिए. भाई यश ने बताया कि जैसे ही जानकारी हुई हम सूर्या को लेकर
अस्पताल पहुंचे , जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2026
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि NEET परीक्षा में असफल…
 13 June 2026
असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.भारतीय वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर इस दुर्घटना में…
 12 June 2026
पुणे : 2021 में दयानंद कांबले द्वारा शुरू किया गया Book My Pooja, आज के तेज़ी से शहरी और डिजिटल होते दौर में भारतीय परिवारों के लिए भरोसेमंद धार्मिक सेवाएँ…
 11 June 2026
भारत में इस वक्त NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक को लेकर भारी विवाद चल रहा है। इस बीच चीन ने इशारों ही इशारों में भारत की परीक्षा प्रणाली पर तंज…
 08 June 2026
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ…
 07 June 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया…
 06 June 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहरामपुर लोकसभा र्स को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली…
 05 June 2026
सौ बात की एक बात ये कि दुनिया में तेजी से इतना कुछ बदल रहा है और देशों के नेताओं का एक दूसरे के यहां आना-जाना लगा हुआ है कि…
 04 June 2026
दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने के बाद अब अलग-अलग जानकारियां सामने आ रहीं हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने मैक्स का दौरा किया है.मालवीय नगर में हुए…
Advt.