सरगुजा में 52 लाख के फर्जी केसीसी लोन घोटाले में प्रबंधक ने की थी आत्महत्या, मैनेजर पर केस दर्ज
Updated on
11-07-2026 07:05 PM
सरगुजा जिले की केरजू सहकारी समिति के प्रबंधक की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जिला सहकारी बैंक पेटला के तत्कालीन शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोप है कि किसानों के नाम पर फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण निकालकर 52 लाख रुपये का गबन किया गया और पूरी जिम्मेदारी समिति प्रबंधक पर डालते हुए उन्हें नौकरी से हटाने की धमकी दी गई। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर समिति प्रबंधक ने आत्महत्या कर ली थी।
घर लौटने के बाद फांसी लगा ली
सीतापुर क्षेत्र की केरजू सहकारी समिति के प्रबंधक दिनेश गुप्ता (50) ने 25 दिसंबर 2025 की रात अपने सीतापुर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना वाले दिन समिति में कई किसानों ने उनके खाते से फर्जी तरीके से किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऋण निकाले जाने को लेकर हंगामा किया था। विवाद के बाद दिनेश गुप्ता मानसिक रूप से परेशान हो गए थे। बताया गया कि रात में वह दोबारा समिति भी गए और घर लौटने के बाद फांसी लगा ली।
नौकरी से हटाने की धमकी दी गई
मर्ग जांच के दौरान मृतक की पत्नी सुनीता गुप्ता का बयान दर्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला सहकारी बैंक पेटला के तत्कालीन शाखा प्रभारी भूपेंद्र सिंह परिहार ने दिनेश गुप्ता के माध्यम से किसानों के नाम पर फर्जी केसीसी ऋण निकलवाकर 52 लाख रुपये अपने पास रख लिए। जब दिनेश गुप्ता ने रकम वापस करने की बात कही तो उन्हें डांटा गया और नौकरी से हटाने की धमकी दी गई।
पत्नी के अनुसार शाखा प्रबंधक ने पूरी गड़बड़ी की जिम्मेदारी दिनेश गुप्ता पर डाल दी, जिससे वह लगातार मानसिक दबाव और प्रताड़ना का सामना कर रहे थे। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
जांच के बाद सीतापुर पुलिस ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक भूपेंद्र सिंह परिहार (48) सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।
प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने टीईटी को लेकर नया प्रस्ताव…
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपनी गेंदों की रफ्तार दिखाएंगे। 140 किमी प्रति घंटे की गति से…
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'अटल करियर निर्माण योजना' के तहत…
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 30 हजार से अधिक शिक्षक पद रिक्त होने के बावजूद कार्यरत शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। इसी…
राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी का फायदा उठाकर 34 साल पहले बेची जा चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जमीन दलाल और जमीन मालिक…
फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राहत भरी खबर दी है। कोर्ट ने बिलासपुर से दूर एक निजी परिसर द कंट्री क्लब में…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक अधेड़ भालू कटहल खाने के लिए…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य गठन के बाद रिटायर्ड शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य शासन को एक जनवरी 2006 से 31…