Select Date:

छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात, 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी, 250 MBBS सीटें बढ़ीं

Updated on 13-07-2026 07:40 PM
राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने छत्तीसगढ़ को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से गीदम (दंतेवाड़ा), कुनकुरी (जशपुर), मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में 50-50 एमबीबीएस सीटों वाले मेडिकल कॉलेज शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में एक साथ 250 नई एमबीबीएस सीटों का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस स्वीकृति को छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में स्वास्थ्य और शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण आधार हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य ऐसा मजबूत, समावेशी और आधुनिक स्वास्थ्य तंत्र तैयार करना है, जहां प्रदेश का कोई भी युवा डॉक्टर बनने के अवसर से वंचित न रहे और नागरिकों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।

दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे गीदम (दंतेवाड़ा) से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ के आदिवासी वनांचल कुनकुरी (जशपुर) तक मेडिकल कॉलेजों की स्थापना इस बात का प्रमाण है कि डबल इंजन सरकार विकास की योजनाओं को प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल नए शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना नहीं है, बल्कि युवाओं के सपनों को नई दिशा देने और दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत नींव रखने की पहल भी है।

चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बड़े बदलाव ला रही है। दूरस्थ, आदिवासी और आकांक्षी क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज खुलने से स्थानीय युवाओं को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के अधिक अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी और क्षेत्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी व्यापक सुधार होगा।

केंद्र सरकार के प्रति जताया आभार

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के प्रति छत्तीसगढ़वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने टीईटी को लेकर नया प्रस्ताव…
 08 August 2026
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपनी गेंदों की रफ्तार दिखाएंगे। 140 किमी प्रति घंटे की गति से…
 07 August 2026
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'अटल करियर निर्माण योजना' के तहत…
 07 August 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में खेल गतिविधियों के बेहतर संचालन और विस्तार के उद्देश्य से छह नए जिलों में खेल अधिकारी के पदों को मंजूरी दे दी है। खेल एवं…
 07 August 2026
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 30 हजार से अधिक शिक्षक पद रिक्त होने के बावजूद कार्यरत शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। इसी…
 04 August 2026
राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी का फायदा उठाकर 34 साल पहले बेची जा चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जमीन दलाल और जमीन मालिक…
 30 July 2026
फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राहत भरी खबर दी है। कोर्ट ने बिलासपुर से दूर एक निजी परिसर द कंट्री क्लब में…
 30 July 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक अधेड़ भालू कटहल खाने के लिए…
 30 July 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य गठन के बाद रिटायर्ड शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य शासन को एक जनवरी 2006 से 31…
Advt.