Select Date:

राजस्थानी रंग में रंगीं जयपुर की राजकुमारी गौरवी, बांधनी लहंगा-चोली पहन दिखाया रॉयल अंदाज,

Updated on 24-05-2026 01:19 PM
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की बेटी जयपुर की राजकुमारी गौरवी कुमारी का हर अंदाज लोगों को पसंद आता है. मेट गाला 2026 में अपनी नानी की साड़ी में ग्लैमरस अंदाज दिखाने वाली गौरवी चर्चा में बनी हुई हैं. सिर्फ मॉर्डन लुक ही नहीं बल्कि राजस्थानी लिबास में भी वो बेहद सुंदर लगती हैं. गौरवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें वो राजस्थानी लहंगा-चोली में सबसे हटकर और खूबसूरत लग रही थी 
इन तस्वीरों में गौरवी के अलावा कुछ और लड़कियां भी नजर आ रही हैं, जिनको देखकर लग रहा है कि यह किसी जश्न की तस्वीरें हैं. राजकुमारी समेत सभी लड़कियों ने शाही आउटफिट्स ही पहने हुए हैं और सभी लोग बहुत अच्छे भी लग रहे हैं.
इन तस्वीरों में राजकुमारी गौरवी ने राजस्थान की पारंपरिक पोशाक लहंगा-चोली पहन रखी है और उसका दुप्पटा भी उन्होंने ट्रेडिशनल स्टाइल में अपने सिर पर ओढ रखा है 
गौरवी ने बांधनी प्रिंट का लहंगा-चोली पहनी है, जो राजस्थान में बेहद पॉपुलर भी है. उनके इस वाइब्रेंट गुलाबी पोशाक पर सोने के धागों और जरी का काम हो रखा है. हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहनी हैं और कानों में झुमके पहने है
गौरवी ने अपने दुप्पटे को सिर पर ओढ़कर एक पारंपरिक लुक दिया है.  दुप्पटे के किनारों पर सुनहरी गोटा-पट्टी का काम है, जो इसे और भी खूबसूरत बना रहा है. उनके पूरे लुक में जूलरी ने खास रोल निभाया है, माथे पर उन्होंने राजस्थानी बोरला और कानों में मैचिंग इयररिंग्स ने उनके देसी लुक को रॉयल टच दिया है
अपने मॉर्डन लुक की वजह से सुर्खियों में रहने वाली राजकुमारी गौरवी का यह राजसी अंदाज सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं. अपने बालों को उन्होंने सफाई पीछे की तरफ स्टाइल किया और न्यूट्रल मेकअप अपने लुक को बैलेंस किया है.
गौरवी कुमारी ने जो लहंगे के साथ शॉर्ट कुर्ती स्टाइल चोली पहनी है, जो उनके शाही लुक के साथ एकदम जंच रही है.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2026
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि NEET परीक्षा में असफल…
 13 June 2026
असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.भारतीय वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर इस दुर्घटना में…
 12 June 2026
पुणे : 2021 में दयानंद कांबले द्वारा शुरू किया गया Book My Pooja, आज के तेज़ी से शहरी और डिजिटल होते दौर में भारतीय परिवारों के लिए भरोसेमंद धार्मिक सेवाएँ…
 11 June 2026
भारत में इस वक्त NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक को लेकर भारी विवाद चल रहा है। इस बीच चीन ने इशारों ही इशारों में भारत की परीक्षा प्रणाली पर तंज…
 08 June 2026
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ…
 07 June 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया…
 06 June 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहरामपुर लोकसभा र्स को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली…
 05 June 2026
सौ बात की एक बात ये कि दुनिया में तेजी से इतना कुछ बदल रहा है और देशों के नेताओं का एक दूसरे के यहां आना-जाना लगा हुआ है कि…
 04 June 2026
दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने के बाद अब अलग-अलग जानकारियां सामने आ रहीं हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने मैक्स का दौरा किया है.मालवीय नगर में हुए…
Advt.