ईरान ने मार गिराया अमेरिकी ड्रोन, अब दुनिया को दिखाया नया एयर डिफेंस सिस्टम; कितना बड़ा है खतरा?
Updated on
30-05-2026 05:21 PM
ईरान ने दावा किया है कि उसने इस हफ्ते की शुरुआत में होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका के MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने के लिए एक नया एयर डिफेंस सिस्टम इस्तेमाल किया था। इससे पता चलता है कि ईरान ने अपने सैन्य ठिकानों पर महीने भर चले अमेरिका और इजरायल के हमलों के बावजूद नए खतरों को रोकने की अपनी क्षमता बरकरार रखी है। ईरानी मीडिया ने बताया कि अमेरिकी ड्रोन को होर्मुज जलडमरूमध्य में केश्म द्वीप के पास मार गिराया गया। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहली बार था जब 'आराश-ए-कमंगीर' नाम के स्थानीय रूप से विकसित एयर डिफेंस सिस्टम का युद्ध में इस्तेमाल किया गया।
ईरान के नए एयर डिफेंस ने ब़ढ़ाई चिंता
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के इस दावे की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है कि उसने एक नए एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरान की सैन्य शक्ति की जासूसी करने के लिए अपने एमक्यू-9 ड्रोन को भेजा था। हालांकि, यह ड्रोन ईरान के एयर डिफेंस यूनिट की नजर में आ गया और उसे मिशन को पूरा करने से पहले ही मार गिराया गया है। इस हमले के बाद ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि उसने जवाबी कार्रवाई में बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हमला किया था।
ईरान ने क्या कहा है?
ईरान की अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर एक दुश्मन जासूसी ड्रोन को रोकने के लिए 'आराश-ए-कमंगीर' सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। उसने इस सिस्टम को 'स्टील्थ-डिटेक्शन'की क्षमता वाला बताया, लेकिन इसके बारे में ज्यादा तकनीकी जानकारी नहीं दी। ईरानी मीडिया ने कहा कि यह ईरानी हवाई क्षेत्र और समुद्री सीमाओं के पास उड़ान भरने वाले दुश्मन विमानों के लिए एक चेतावनी थी। यह चेतावनी ऐसे समय में दी गई है, जब ईरान और अमेरिका शांति वार्ता कर रहे हैं और होर्मुज को लेकर एक दूसरे पर आक्रामक हैं।
ईरान का नया एयर डिफेंस सिस्टम कितना शक्तिशाली
फार्स ने कुछ अनाम ईरानी अधिकारियों के हवाले से कहा, "यह ऑपरेशन, जिसे छिपी हुई क्षमताओं वाले एक सिस्टम का इस्तेमाल करके अंजाम दिया गया, ईरान की ओर से एक साफ और निर्णायक संदेश है।" फार्स की रिपोर्ट में बताए गए इस नए इंटरसेप्टर सिस्टम का फारसी में मतलब है "आराश तीरंदाज"। इसका नाम फारसी पौराणिक कथाओं के एक नायक के नाम पर रखा गया है। लोककथाओं के अनुसार, इस नायक ने एक तीर चलाकर ईरान और मध्य एशिया के बीच की सीमा तय की थी। व्यापक अर्थों में, आराश को कविताओं और अन्य साहित्य में एक ऐसे नायक के रूप में पूजा जाता है, जिसने ईरान को विदेशी प्रभुत्व से लड़ने में मदद की थी।
'अराश-ए-कमंगीर' कितना शक्तिशाली?
अल जजीरा ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि हो सकता है कि 'अराश-ए-कमंगीर' बिल्कुल नया और क्रांतिकारी हथियार न हो, बल्कि यह ईरान के उस बड़े बदलाव का ही एक और कदम हो, जिसके तहत वह आसानी से कहीं भी ले जाए जा सकने वाले और कम लागत वाले हवाई रक्षा प्रणालियों की ओर बढ़ रहा है। न्यूयॉर्क स्थित एक रणनीतिक खुफिया मंच 'हॉराइज़न एंगेज' के सुरक्षा विश्लेषक एलेक्स अल्मेडा ने अल जजीरा को बताया कि यह सिस्टम ईरान के अन्य छोटी दूरी की या देर तक हवा में मंडराने वाली 'सतह से हवा में मार करने वाली' मिसाइलों से जुड़ा हो सकता है।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि NEET परीक्षा में असफल…
असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.भारतीय वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर इस दुर्घटना में…
पुणे : 2021 में दयानंद कांबले द्वारा शुरू किया गया Book My Pooja, आज के तेज़ी से शहरी और डिजिटल होते दौर में भारतीय परिवारों के लिए भरोसेमंद धार्मिक सेवाएँ…
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ…
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया…
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहरामपुर लोकसभा र्स को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली…
दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने के बाद अब अलग-अलग जानकारियां सामने आ रहीं हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने मैक्स का दौरा किया है.मालवीय नगर में हुए…