Select Date:

छत्तीसगढ़ में अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से ठगी, खुद को राम जन्मभूमि ट्रस्ट का सदस्य बताता था

Updated on 23-05-2026 06:57 PM
रतनपुर क्षेत्र के ग्राम गोंदइया व बछालीखुर्द के ग्रामीणों से अयोध्या तीर्थ यात्रा कराने के नाम पर रकम वसूल कर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम गोंदइया में रहने वाले हेमंत साहू ने ग्रामीणों की ओर से थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपित होरी लाल अनंत पिता टेसूदास अनंत निवासी ग्राम झझपुरीकला सतनामीपारा, थाना लोरमी जिला मुंगेली बीते करीब एक वर्ष से गांव में आना-जाना कर रहा था।

घरों से चावल भी लिए
वह खुद को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से जुड़ा सदस्य बताता था तथा ग्रामीणों का विश्वास जीतने के लिए श्रीराम जन्मभूमि के नाम पर चावल और आर्थिक सहयोग भी एकत्र करता था। आरोप है कि उसने ने ग्रामीणों को अयोध्या तीर्थ यात्रा कराने का झांसा देकर प्रति व्यक्ति एक हजार 501 रुपये जमा कराए। ग्राम गोंदईया के 43 लोगों से करीब 64 हजार 543 रुपये तथा ग्राम बछालीखुर्द के 32 ग्रामीणों से लगभग 48 हजार 32 रुपये लिए गए।

मई में जानी थी यात्रा
इस तरह कुल 75 लोगों से एक लाख 12 हजार 575 रुपये वसूले गए। ग्रामीणों के अनुसार सात मई 2026 को यात्रा पर ले जाने की तिथि तय की गई थी, लेकिन तय तारीख के बाद से आरोपित का मोबाइल बंद है और वह गांव आना भी बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने धार्मिक आस्था और अयोध्या दर्शन के नाम पर विश्वास में लेकर रकम ऐंठी है।

जब लंबे समय तक उससे संपर्क नहीं हो पाया तो लोगों को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद दोनों गांवों के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 June 2026
जिले के पाटन ब्लॉक ग्राम कुथरेल स्थित दो गोदामों में पाटन पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के मुताबिक गोदाम में सितार नाम से अवैध रूप से गुटखा तैयार किया जा…
 11 June 2026
विद्याचरण शुक्ला का राजनीतिक उदय अत्यंत वैभवशाली रहा। अविभाजित मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ला के पुत्र होने के नाते राजनीति उनके रक्त में थी। महज 27 वर्ष…
 09 June 2026
जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर द्वारा…
 09 June 2026
भिलाई: कांग्रेस सेवा दल के दो पदाधिकारियों के बीच लंबे समय से चल रहा आपसी विवाद के बाद एक गुट ने दूसरे पर आपराधिक और सट्टा नेटवर्क को संरक्षण देने…
 09 June 2026
राजनांदगांव शहर की व्यस्ततम सड़कों, मुख्य चौराहों और घनी आबादी वाली गलियों में निजी टेलीकॉम व इंटरनेट प्रदाता कंपनियों द्वारा बेतरतीब और नियम विरुद्ध तरीके से लटकाए गए केबल तार…
 07 June 2026
रायपुर,पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी चौक…
 07 June 2026
रायपुर। पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी…
 05 June 2026
बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए एक व्याख्याता ने न सिर्फ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बल्कि अपने मामले की पैरवी भी खुद की। हाई कोर्ट ने शिक्षक…
 05 June 2026
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल के बंद पड़े कोल डिपो में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर केबल, लोहे का सामान…
Advt.