Select Date:

NEET पेपर जब लीक नहीं हुआ तो CBI जांच क्यों और परीक्षा कैंसिल क्यों हुई? संसदीय समिति में घिरे NTA महानिदेशक

Updated on 22-05-2026 01:52 PM
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर सियासी और प्रशासनिक घमासान मचा हुआ है. गुरुवार को एक संसदीय स्थायी समिति के सामने गुरुवार को एनटीए के शीर्ष अधिकारियों की पेशी हुई. बैठक में मौजूद सांसदों ने एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह और चेयरमैन प्रदीप कुमार जोशी से तीखे सवाल किए.

बैठक में राधाकृष्णन कमेटी की सिफारिशों और परीक्षा प्रणाली में सुधारों पर प्रस्तुति दी गई, लेकिन चर्चा का केंद्र NEET पेपरलीक ही रहा. जब सांसदों ने पूछा कि नीट का पेपर कैसे लीक हुआ, तो एनटीए महानिदेशक ने अजीबोगरीब दलील दी और कहा, 'हमारे सिस्टम से कोई पेपर लीक नहीं हुआ है और इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है.'

महानिदेशक के इस बयान पर कई सांसद भड़क गए और उन्होंने पलटकर पूछा, "अगर एनटीए के सिस्टम से पेपर लीक नहीं हुआ है, तो फिर सीबीआई क्या जांच कर रही है?" इस सीधे सवाल पर एनटीए महानिदेशक के पास कोई जवाब नहीं था और वे चुप्पी साध गए.
एनटीए अधिकारी ने भले ही कहा हो कई कोई पेपर लीक नहीं हुआ है, लेकिन इस पूरे विवाद से जुड़े उन बड़े सवालों के जवाब जानते हैं जिन्होंने एनटीए के दावों की पोल खोलकर रख दी है. 

जब सिस्टम ठीक था, तो CBI किसकी जांच कर रही है?
एनटीए भले ही अपने 'सिस्टम' को क्लीन चिट दे रहा हो, लेकिन सरकार तो मान रही है ना कि पेपर लीक हुआ है. यह वजह है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर अब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है. सीबीआई की जांच का मुख्य फोकस परीक्षा केंद्रों, प्रिंटिंग प्रेस, कूरियर सर्विस और उन बिचौलियों पर है, जिनके जरिए पेपर लीक को अंजाम दिया गया.

सीबीआई पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र 'सॉल्वर गैंग' तक कैसे पहुंचा. जांच का दायरा एनटीए के उन अधिकारियों तक भी बढ़ सकता है, जिनकी लापरवाही के कारण यह चूक हुई. इसलिए यह कहना कि 'सिस्टम से लीक नहीं हुआ' यह महज खुद को बचाने की एक कोशिश है.

अभी तक गिरफ्तारियां क्यों हो रही हैं?
सीबीआई और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अब तक इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार किए गए लोगों में (CBI) ने महाराष्ट्र के एक डॉक्टर बाल रोग विशेषज्ञ मनोज शिरुरे, RCC क्लासेस के संस्थापक शिवराज मोटेगांवकर, पुणे के सुखसागर नगर में एक ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मनीषा वाघमारे, पुणे की शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंधारे ,रिटायर केमिस्ट्री टीचर पीवी कुलकर्णी शामिल हैं.

CBI कोर्ट को बता चुकी हैं कि मंधारे ने कथित तौर पर पैसों के लिए छात्रों को पेपर लीक किए थे. एजेंसी ने बताया कि NTA की एक्सपर्ट होने के नाते उनकी बॉटनी और जूलॉजी दोनों विषयों के पेपरों तक पूरी पहुंच थी. 

कैमिस्ट्री पेपर पूरा लीक कैसे हुआ?
 3 मई को NEET परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा के बाद सीकर के एक शिक्षक ने NTA को पेपर लीक होने की जानकारी दी. शिक्षक ने कथित तौर पर लीक हुए प्रश्नपत्र की PDF कॉपी भी एजेंसी को भेजी. जब NTA ने उस PDF का मूल प्रश्नपत्र से मिलान किया, तो केमिस्ट्री सेक्शन के सभी सवाल हूबहू मेल खाते पाए गए, जबकि बायोलॉजी के भी कई प्रश्न समान निकले.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2026
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि NEET परीक्षा में असफल…
 13 June 2026
असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.भारतीय वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर इस दुर्घटना में…
 12 June 2026
पुणे : 2021 में दयानंद कांबले द्वारा शुरू किया गया Book My Pooja, आज के तेज़ी से शहरी और डिजिटल होते दौर में भारतीय परिवारों के लिए भरोसेमंद धार्मिक सेवाएँ…
 11 June 2026
भारत में इस वक्त NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक को लेकर भारी विवाद चल रहा है। इस बीच चीन ने इशारों ही इशारों में भारत की परीक्षा प्रणाली पर तंज…
 08 June 2026
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ…
 07 June 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया…
 06 June 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहरामपुर लोकसभा र्स को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली…
 05 June 2026
सौ बात की एक बात ये कि दुनिया में तेजी से इतना कुछ बदल रहा है और देशों के नेताओं का एक दूसरे के यहां आना-जाना लगा हुआ है कि…
 04 June 2026
दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने के बाद अब अलग-अलग जानकारियां सामने आ रहीं हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने मैक्स का दौरा किया है.मालवीय नगर में हुए…
Advt.