Select Date:

मैं ये शरीर और दुनिया छोड़ चुका हूं', दिलजीत दोसांझ की बात सुन डरे फैंस, बोले- मौत से नहीं डरता

Updated on 02-05-2026 06:27 PM
दिलजीत दोसांझ का हाल ही कनाडा के कैलगरी में किए कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस को डरा दिया है। दिलजीत ने कॉन्सर्ट में कहा कि वह यह शरीर और दुनिया छोड़ चुके हैं। वो इस दुनिया से जा चुके हैं और उन्हें मौत से डर नहीं लगता। वीडियो देखिए
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में 30 अप्रैल को कनाडा के कैलगरी में स्कोटियाबैंक सैडलडोम में अपने ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 के तहत परफॉर्म किया था। उस परफॉर्मेंस के बाद कॉन्सर्ट से अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ जो कहते सुनाई दे रहे हैं, उसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। वो घबरा गए हैं। वीडियो में दिलजीत दोसांझ ने कथित तौर पर कहा कि वह पहले ही दुनिया छोड़ चुके हैं। इससे फैंस चिंता में पड़ गए।
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का वीडियो, बोले- दुनिया से जा चुका हूं
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के वीडियो को एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें दिलजीत कॉन्सर्ट के बीच में फैंस से खचाखच भरे स्टेडियम में बात कर रहे हैं। परफॉर्मेंस के बीच वह फैंस से पंजाबी भाषा में बोलते हैं, 'मैं पहले ही इस दुनिया से जा चुका हूं। मुझे मौत से डर नहीं लगता। पिछले दिसंबर में, मैं इस शरीर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन अब इस शरीर को छोड़ने से पहले मुझे कुछ और काम करने हैं। डरने की कोई बात नहीं है। यह सिर्फ पंजाब का मामला नहीं है। ये है और हमेशा रहेगा। मैं इस दुनिया को छोड़ चुका हूं। यही सच है। मैं इस स्टेज पर खड़ा हूं, और यही मेरा भगवान है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 June 2026
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया पेरेंट क्लब में शामिल हो चुके हैं. 42 की उम्र में एक्ट्रेस जुड़वा बेटों की मां बनी. शादी के 10 साल बाद उनकी झोली खुशियों…
 10 June 2026
25 जून से शुरू होगी स्वाद और हुनर की नई यात्रा, अगस्त के अंत में मिलेगा सीज़न 4 का विजेतातीन ऑडिशन राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और ग्रैंड फिनाले के…
 09 June 2026
मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही दर्शकों को रोमांच, रहस्य और डर का एक नया अनुभव मिलने वाला है। हॉरर, ड्रामा और क्राइम थ्रिलर जॉनर पर आधारित वेब सीरीज सारिका…
 08 June 2026
राजधानी रायपुर रविवार को फिल्मी और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता के प्रचार के सिलसिले में…
 05 June 2026
मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा लगातार एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर प्रीमियर्स के साथ एंटरटेनमेंट के स्तर को और ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। इस हफ्ते रोमांच और भी…
 05 June 2026
मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा लगातार एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर प्रीमियर्स के साथ एंटरटेनमेंट के स्तर को और ऊँचाइयों पर ले जा रहा है। इस हफ्ते रोमांच और भी…
 01 June 2026
मुंबई, जून, 2026: स्टार प्लस का बहुप्रतीक्षित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा 'सैराब' 2 जून, मंगलवार की शाम दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है। शो को लेकर जिस तरह की…
 30 May 2026
रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. 'डॉन 3' से जुड़े घटनाक्रम और वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉइज फेडरेशन (FWICE) के गैर-सहयोग निर्देश…
 27 May 2026
मुंबई, मई, 2026: ' मार्को’ की जबरदस्त सफलता और उसकी बड़ी फैन फॉलोइंग के बाद अब सभी की नजरें इस बात पर थीं कि क्यूब्स एंटरटेनमेंट्स अगली कौन-सी बड़ी फिल्म…
Advt.