कैसे प्रशांत किशोर ने 360 डिग्री बदली अपनी सियासी प्लानिंग! BJP में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बदलने पर मंथन
Updated on
02-08-2026 03:29 PM
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किस पार्टी और किस कैंडिडेट की जीत होगी ये 24 घंटे बाद वाले वक्त के गर्भ में है। लेकिन एक बात तो तय हो गई है कि बिहार में जिस तरह विपक्ष खुद को हासिये पर खुद ही धकेल चुका है। ऐसी स्थिति में बीजेपी और जेडीयू के सामने डंटकर खड़े रहने वाला कोई आ गया है। जी हां, बांकीपुर उपचुनाव के दौरान कुछ ऐसा ही राजनीतिक जानकारों को दिख रहा है। बिहार के वरिष्ठ पत्रकार और कई संस्थाओं में सेवा दे चुके पुष्य मित्र कुछ ऐसा ही मानते हैं। उन्होंने कहा कि बांकीपुर उप-चुनाव में किसकी जीत होगी यह तो पता नहीं मगर इस चुनाव में पहली बार प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज ने एक राजनीतिक दल के रूप में प्रभावित किया है
बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज में दिखा बदलाव!
पुष्य मित्र ने 2025 के विधानसभा चुनाव में भी जन सुराज की स्थिति को देखा था। उन्होंने बहुत नजदीक से कवर भी किया था। कई रिपोर्ट बनाई थी। लेकिन बांकीपुर उपचुनाव के बाद उनका मानना ये है कि इस बार जन सुराज एक पोलिटिकल पार्टी की तरह लड़ी और उसने खुद को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा खाली की गई सीट पर उसे हर बूथ पर चुनौती दी। उन्होंने बताया है कि वोटिंग के दिन जो दिखा उससे तो यही समझ आया कि भाजपा के कार्यकर्ता एक अरसे बाद इस चुनाव को लेकर काफी इनसिक्योर थे, वे प्रशांत किशोर और जनसुराज के दूसरे नेताओं से उलझ रहे थे, जगह-जगह मार-पीट की नौबत आ रही थी।
जन सुराज ने बीजेपी के साथ फाइट किया- पुष्य मित्र
उन्होंने कहा हैकि हैरत की बात है कि जहां-जहां मारपीट या झगड़ा फसाद की नौबत आई जन सुराज के कार्यकर्ता भी बराबरी से डटे रहे। आरोप लगे कि भाजपा की इस सबसे सुरक्षित सीट पर पुलिस भी जन सुराज के लिए दिक्कतें पैदा कर रही है। कई कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया। मगर पीके और उनके साथियों ने थाने में बैठकर अपने कार्यकर्ताओं के लिए लड़ाई लड़कर मैसेज दिया कि वे हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं।
संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी हफ्ते में भारी हंगामे के आसार हैं। विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक यानी FCRA बिल के मुद्दे पर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष सरकार को…
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर अपने हालिया विरोध प्रदर्शन की सफलता के बाद एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान की घोषणा की है.सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को…
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक खुला पत्र लिखकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है.…
जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनाव रणनीतिकार बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत गए हैं. ये सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा के लिए चुने…
बिहार के बांकीपुर के बहुचर्चित उप चुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है.यह सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्य सभा…
माकपा नेता वृंदा करात हेट स्पीच के एक मामले में बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा को दी गई क्लीन चिट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं।…
पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट (Bankipur Vidhan Sabha Seat) पर गुरुवार (30 जुलाई, 2026) को हुए उपचुनाव के नतीजे आज (सोमवार) घोषित हो किए जाएंगे. इस सीट पर कुल 34.30…
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का…