Select Date:

मार्को रुबियो ने दिल्ली आने से पहले जो कहा क्या वह भारत की उलझन बढ़ाता है?

Updated on 23-05-2026 05:21 PM
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज अगले हफ़्ते भारत आने वाली हैं. वेनेज़ुएला और भारत के पास आपस में काम करने के कई अवसर मौजूद हैं.''

रुबियो की इस टिप्पणी पर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा, ''अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक बार फिर सबसे पहले यह घोषणा कर दी कि वेनेज़ुएला की राष्ट्रपति अगले सप्ताह भारत आने वाली हैं. दिलचस्प बात यह है कि भारत और वेनेजुएला दोनों में से किसी ने भी इस यात्रा का संकेत या आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी. अब सवाल यह है कि अमेरिकी विदेश मंत्री के पास भारतीय विदेश नीति के बारे में और कौन-कौन सी जानकारियां पहले से मौजूद हैं और आगे वह क्या-क्या सार्वजनिक करने वाले हैं?''अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका भारत के साथ ऊर्जा सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत कर रहा है.

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा उनकी नई दिल्ली यात्रा के दौरान चर्चा का अहम हिस्सा होगा.
मियामी में पत्रकारों से बात करते हुए रुबियो ने कहा, "भारत हमसे जितना तेल ख़रीदना चाहता है, उतना हम देने के लिए तैयार हैं. अमेरिका इस समय रिकॉर्ड स्तर पर तेल उत्पादन और निर्यात कर रहा है."

रुबियो 23 से 26 मई तक भारत के दौरे पर हैं. इस दौरान वह कोलकाता, आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का दौरा करेंगे. रुबियो क्वॉड गुट के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने नई दिल्ली आ रहे हैं. क्वॉड में अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया हैं.

अमेरिका से तेल आयात को लेकर रुबियो ने कहा, "हम चाहते हैं कि अमेरिकी ऊर्जा भारत के ऊर्जा पोर्टफोलियो का बड़ा हिस्सा बने. हमें यह भी लगता है कि वेनेज़ुएला के तेल को लेकर भी अवसर मौजूद हैं.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 June 2026
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि NEET परीक्षा में असफल…
 13 June 2026
असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.भारतीय वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर इस दुर्घटना में…
 12 June 2026
पुणे : 2021 में दयानंद कांबले द्वारा शुरू किया गया Book My Pooja, आज के तेज़ी से शहरी और डिजिटल होते दौर में भारतीय परिवारों के लिए भरोसेमंद धार्मिक सेवाएँ…
 11 June 2026
भारत में इस वक्त NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक को लेकर भारी विवाद चल रहा है। इस बीच चीन ने इशारों ही इशारों में भारत की परीक्षा प्रणाली पर तंज…
 08 June 2026
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ…
 07 June 2026
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया…
 06 June 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहरामपुर लोकसभा र्स को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली…
 05 June 2026
सौ बात की एक बात ये कि दुनिया में तेजी से इतना कुछ बदल रहा है और देशों के नेताओं का एक दूसरे के यहां आना-जाना लगा हुआ है कि…
 04 June 2026
दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने के बाद अब अलग-अलग जानकारियां सामने आ रहीं हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने मैक्स का दौरा किया है.मालवीय नगर में हुए…
Advt.