छत्तीसगढ़ की अनूठी रामभक्ति को राष्ट्रीय सम्मान, डाक्यूमेंट्री 'राम-नामी' को मिला 72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बढ़ा प्रदेश का मान
Updated on
20-07-2026 07:35 PM
प्रदेश की अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत और रामभक्ति की अनूठी परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। रामनामी समुदाय के जीवन, आस्था और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म 'राम-नामी' को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री का सम्मान मिला है। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्मकार भरतबाला गणपति ने किया है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया खुशी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर हर्ष जताया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। रामनामी समाज की अनूठी परंपरा हमारी लोक संस्कृति का गौरवशाली प्रतीक है। यह सम्मान प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाएगा। डाक्यूमेंट्री में प्रदेश के रामनामी समुदाय की अनकही कहानी को संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
अटूट रामभक्ति और सामाजिक मूल्यों का चित्रण
फिल्म में समुदाय की जीवनशैली, उनकी अटूट रामभक्ति, सामाजिक मूल्यों और पारंपरिक भजनों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। रामनामी समाज की सबसे बड़ी पहचान यह है कि इसके अनुयायी अपने शरीर पर 'राम' नाम गुदवाते हैं और सादगी, अहिंसा, समानता और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देते हैं।
पीढ़ियों से जीवंत परंपराओं का संरक्षण
फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि किस प्रकार रामनामी समुदाय पीढ़ियों से अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए हुए है। पारंपरिक भजन, सामुदायिक आयोजन और आध्यात्मिक जीवनशैली इस डाक्यूमेंट्री को विशेष बनाते हैं। संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि इस सम्मान से रामनामी समुदाय की विशिष्ट पहचान और उनकी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण को भी नई ऊर्जा मिलेगी।
प्रदेश में सेवारत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने टीईटी को लेकर नया प्रस्ताव…
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण के जंगलों से निकलकर तेज गेंदबाज रुद्रप्रताप देहारी अब दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर अपनी गेंदों की रफ्तार दिखाएंगे। 140 किमी प्रति घंटे की गति से…
प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 'अटल करियर निर्माण योजना' के तहत…
छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 30 हजार से अधिक शिक्षक पद रिक्त होने के बावजूद कार्यरत शिक्षकों पर गैर-शैक्षणिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियों का लगातार बोझ बढ़ता जा रहा है। इसी…
राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी का फायदा उठाकर 34 साल पहले बेची जा चुकी जमीन की दोबारा रजिस्ट्री कराने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जमीन दलाल और जमीन मालिक…
फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन मनाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राहत भरी खबर दी है। कोर्ट ने बिलासपुर से दूर एक निजी परिसर द कंट्री क्लब में…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिंदिया में भोजन की तलाश में जंगल से निकला एक अधेड़ भालू कटहल खाने के लिए…
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य गठन के बाद रिटायर्ड शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने राज्य शासन को एक जनवरी 2006 से 31…