Select Date:

कोरबा में PF लोन पास कराने के बदले 10 हजार रुपये मांग रहा था क्लर्क, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

Updated on 10-05-2026 05:26 PM
एसईसीएल कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत क्लर्क मनहरण लाल कौशिक को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित कर्मचारी पीएफ से लोन स्वीकृत कराने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।
एक एसईसीएल कर्मचारी को अपने प्राइवेट फंड यानी पीएफ से पांच लाख रुपये का लोन लेना था। आरोप है कि प्रक्रिया पूरी कराने और फाइल आगे बढ़ाने के बदले क्लर्क मनहरण लाल कौशिक ने रिश्वत की मांग की थी। परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर सीबीआई की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की।
क्लर्क ने रिश्वत की रकम लेने के लिए कर्मचारी को कुसमुंडा के एक स्थान पर बुलाया था। तय योजना के अनुसार वहां पहले से सिविल ड्रेस में सीबीआई के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। बताया गया कि जैसे ही मनहरण लाल कौशिक ने 10 हजार रुपये की रिश्वत अपने हाथ में ली, टीम ने उसे तत्काल पकड़ लिया।
आरोपी से की जा रही पूछताछ
कार्रवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया भी पूरी की गई। आरोपित को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर एसईसीएल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 June 2026
जिले के पाटन ब्लॉक ग्राम कुथरेल स्थित दो गोदामों में पाटन पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के मुताबिक गोदाम में सितार नाम से अवैध रूप से गुटखा तैयार किया जा…
 11 June 2026
विद्याचरण शुक्ला का राजनीतिक उदय अत्यंत वैभवशाली रहा। अविभाजित मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ला के पुत्र होने के नाते राजनीति उनके रक्त में थी। महज 27 वर्ष…
 09 June 2026
जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर द्वारा…
 09 June 2026
भिलाई: कांग्रेस सेवा दल के दो पदाधिकारियों के बीच लंबे समय से चल रहा आपसी विवाद के बाद एक गुट ने दूसरे पर आपराधिक और सट्टा नेटवर्क को संरक्षण देने…
 09 June 2026
राजनांदगांव शहर की व्यस्ततम सड़कों, मुख्य चौराहों और घनी आबादी वाली गलियों में निजी टेलीकॉम व इंटरनेट प्रदाता कंपनियों द्वारा बेतरतीब और नियम विरुद्ध तरीके से लटकाए गए केबल तार…
 07 June 2026
रायपुर,पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी चौक…
 07 June 2026
रायपुर। पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी…
 05 June 2026
बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए एक व्याख्याता ने न सिर्फ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बल्कि अपने मामले की पैरवी भी खुद की। हाई कोर्ट ने शिक्षक…
 05 June 2026
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल के बंद पड़े कोल डिपो में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर केबल, लोहे का सामान…
Advt.