बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानिए दिल्ली में किसे मिली कमान
Updated on
28-05-2026 01:12 PM
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं. बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए है. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा की पार्टी इकाई को अब नए प्रदेश अध्यक्ष मिल गए हैं. हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी की कमान सौंपी गई है.
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं. हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हैं और उनके पास सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी है. वह वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. पंजाब चुनावों में एक साल से भी कम समय बचा है और पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है.
पंजाब बीजेपी में अब सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों नए अध्यक्ष होंगे. पंजाब बीजेपी अध्यक्ष के पद पर केवल सिंह ढिल्लो की नियुक्ति को सिख बाहुल्य राज्य में सिख दांव के तौर पर देखा जा रहा है. केवल सिंह ढिल्लों कद्दावर सिख चेहरा हैं और कांग्रेस से भी जुड़े रहे हैं. सुनील जाखड़ के बाद अब केवल सिंह ढिल्लों बीजेपी की कमान संभालेंगे.
बीजेपी ने त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. अभिषेक देबरॉय त्रिपुरा में बीजेपी के विधायक हैं. अभिषेक साल 2023 के त्रिपुरा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे. पार्टी ने अब अभिषेक को सूबे में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंप दी है.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना के ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे 21 वर्षीय युवक को पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि NEET परीक्षा में असफल…
असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर शनिवार को भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया.भारतीय वायु सेना ने एक्स पर पोस्ट कर इस दुर्घटना में…
पुणे : 2021 में दयानंद कांबले द्वारा शुरू किया गया Book My Pooja, आज के तेज़ी से शहरी और डिजिटल होते दौर में भारतीय परिवारों के लिए भरोसेमंद धार्मिक सेवाएँ…
मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन और भाजपा के महेश केवट आज नामांकन दाखिल करेंगे। सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ…
दिल्ली यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर की हत्या के मामले में कोलकाता से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। कपल हत्या को अंजाम देने के लिए कोलकाता से दिल्ली आया…
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बहरामपुर लोकसभा र्स को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली…
दिल्ली स्थित मालवीय नगर के होटल में आग लगने के बाद अब अलग-अलग जानकारियां सामने आ रहीं हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने मैक्स का दौरा किया है.मालवीय नगर में हुए…