रायगढ़ में कबाड़ दुकान में भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा काला धुआं; नेशनल हाईवे पर मची अफरा-तफरी
Updated on
23-05-2026 06:54 PM
रायगढ़ में शनिवार दोपहर नेशनल हाईवे सारंगढ़–सरायपाली स्थित छातामुड़ा बाईपास रोड पर एक कबाड़ दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसमान में उठता काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोग और राहगीर घबरा गए।
जानकारी के अनुसार, छातामुड़ा बाईपास स्थित हीरो मोटरसाइकिल शोरूम के पास मौजूद कबाड़ दुकान से दोपहर करीब पौने दो बजे धुआं उठता देखा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
ज्वलनशील सामग्री के कारण तेजी से फैली आग
बताया जा रहा है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, कार्टून और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। इसी कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग लगते ही गोदाम में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी खुद को सुरक्षित बचाने के साथ आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
स्थिति बिगड़ती देख पास स्थित हीरो शोरूम के कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। कर्मचारियों ने शोरूम और गोदाम में खड़ी मोटरसाइकिलों को तेजी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।
स्थानीय लोगों ने भी किया मदद का प्रयास
घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने भी शुरुआती स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। हालांकि आग लगातार बढ़ती रही और स्थिति गंभीर होती गई।
कई दमकल वाहन मौके पर पहुंचे
आग की सूचना मिलते ही नगर सेना की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए Jindal Steel and Power, Adani Power और NTPC लारा समेत अन्य संस्थानों से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए।
दर्जनों दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने में जुटे रहे। वहीं पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर मौजूद रही। आग के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात की रफ्तार भी धीमी पड़ गई।
विद्याचरण शुक्ला का राजनीतिक उदय अत्यंत वैभवशाली रहा। अविभाजित मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ला के पुत्र होने के नाते राजनीति उनके रक्त में थी। महज 27 वर्ष…
जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर द्वारा…
राजनांदगांव शहर की व्यस्ततम सड़कों, मुख्य चौराहों और घनी आबादी वाली गलियों में निजी टेलीकॉम व इंटरनेट प्रदाता कंपनियों द्वारा बेतरतीब और नियम विरुद्ध तरीके से लटकाए गए केबल तार…
रायपुर,पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी चौक…
रायपुर। पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी…
बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए एक व्याख्याता ने न सिर्फ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बल्कि अपने मामले की पैरवी भी खुद की। हाई कोर्ट ने शिक्षक…
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल के बंद पड़े कोल डिपो में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर केबल, लोहे का सामान…