रायपुर में स्कूल जा रहे 15 साल के मासूम को पानी टैंकर ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत, वाहन चालक फरार
Updated on
27-05-2026 01:57 PM
राजधानी में बेलगाम रफ्तार का कहर नहीं थम रहा है। विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्डू स्कूल के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। तेज रफ्तार पानी टैंकर ने पैदल जा रहे मासूम को कुचल दिया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन समेत फरार हो गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज आई सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हादसे से ठीक पहले एक अज्ञात बाइक सवार भी नजर आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक सवार की टक्कर या धक्का लगने से किशोर टैंकर के नीचे आ गया।
पुलिस कर रही टैंकर चालक की तलाश
फुटेज में यह भी दिखा कि हादसे के बाद सबसे पहले वही बाइक सवार मृतक के पास पहुंचा। मृतक बालक सद्दू के एलआईजी सेक्टर-1 का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस फरार टैंकर और संदिग्ध बाइक सवार की तलाश में जुटी है।
विद्याचरण शुक्ला का राजनीतिक उदय अत्यंत वैभवशाली रहा। अविभाजित मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ला के पुत्र होने के नाते राजनीति उनके रक्त में थी। महज 27 वर्ष…
जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकलसेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती दीपिका गाड़ा की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर द्वारा…
राजनांदगांव शहर की व्यस्ततम सड़कों, मुख्य चौराहों और घनी आबादी वाली गलियों में निजी टेलीकॉम व इंटरनेट प्रदाता कंपनियों द्वारा बेतरतीब और नियम विरुद्ध तरीके से लटकाए गए केबल तार…
रायपुर,पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी चौक…
रायपुर। पुरुषोत्तम मास और गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर हर संभव फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। फाउंडेशन की ओर से कचहरी…
बच्चों की पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए एक व्याख्याता ने न सिर्फ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, बल्कि अपने मामले की पैरवी भी खुद की। हाई कोर्ट ने शिक्षक…
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा स्थित हिंद एनर्जी एंड कोल के बंद पड़े कोल डिपो में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर केबल, लोहे का सामान…