‘द केरला स्टोरी 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, गुरुवार 28 मई, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
Updated on
26-05-2026 04:27 PM
“अब कहानी सिर्फ सुनाई नहीं जाएगी... महसूस भी होगी” एक ऐसी फिल्म जिसने पूरे देश में चर्चा छेड़ दी और अपनी इंटेंस कहानी से दर्शकों को आखिर तक बांधे रखा, ‘द केरला स्टोरी 2’ अब अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ ज़ी सिनेमा पर आने के लिए तैयार है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म समाज के एक संवेदनशील मुद्दे को बेहद दमदार और बेबाक अंदाज़ में सामने लाती है। दर्शक इस गंभीर और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानी को इस गुरुवार 28 मई, रात 8 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर देख सकेंगे।
कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया, सुमित गहलावत, अर्जन सिंह औजला, युक्तम खोसला और अलका अमीन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म की असरदार कहानी ने इसे हाल के समय की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में शामिल कर दिया है।
‘द केरला स्टोरी 2’ यह दिखाने की कोशिश करती है कि कैसे प्यार का इस्तेमाल आजादी छीनने के लिए किया जा सकता है। साथ ही फिल्म परिवारों के लिए भी एक बड़ा चेतावनी भरा संदेश देती है। कहानी तीन अलग-अलग राज्यों की युवा लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सच्चे प्यार की तलाश में अपने परिवारों के खिलाफ जाकर फैसले लेती हैं। लेकिन जल्द ही वे धोखे, साजिश और अत्याचार के ऐसे जाल में फंस जाती हैं, जहां से निकलना आसान नहीं होता। क्या वे इस डरावने सच से बाहर निकल पाएंगी, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए?
देखना ना भूलें ‘द केरला स्टोरी 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर गुरुवार 28 मई, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…