Select Date:

ट्रंप की डिनर पार्टी में गोली चलने के बाद हिरासत में लिया गया शख़्स कौन है?

Updated on 26-04-2026 06:02 PM
व्हाइट हाउस के पत्रकारों के साथ डोनाल्ड ट्रंप के डिनर कार्यक्रम में फ़ायरिंग के बाद संदिग्ध शख़्स को हिरासत में ले लिया गया है.

फ़ायरिंग की आवाज़ों के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारी हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मियों ने घेर लिया और सुरक्षित कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाल ले गए.

इसके बाद ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर ट्रंप दो तस्वीरें भी साझा की, जिनमें एक बिना शर्ट वाला आदमी फ़र्श पर हाथ पीछे किए हुए दिख रहा है. इस शख़्स को 'संदिग्ध हमलावर' माना जा रहा है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि उन्होंने 'संदिग्ध हमलावर' की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं.

इस शख़्स को लेकर कुछ जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है, जबकि कुछ जानकारियां पुलिस के हवाले से सामने आई है.

कौन है 'संदिग्ध हमलावर'?

मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अंतरिम चीफ़ जेफ़री कैरोल ने 'संदिग्ध हमलावर' के बारे में जानकारी दी
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय कोल टोमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफ़ोर्निया के टॉरेंस का है.

मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अंतरिम चीफ़ जेफ़री कैरोल ने बताया कि वह संदिग्ध उसी होटल का मेहमान था जहाँ कार्यक्रम हो रहा था. जिस कमरे में वो ठहरा था, उसकी भी जांच हो रही है.

जेफ़री कैरोल से पूछा गया, "संदिग्ध का मक़सद क्या 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर यह तस्वीर पोस्ट की
जेफ़री ने कहा, "गोली चलने का मतलब यह नहीं है कि सुरक्षा में कोई कमी थी. जिस चेकपॉइंट पर संदिग्ध पकड़ा गया, वह ख़ास वजह से लगाया गया था और उसने अपना काम किया."

जेफ़री कैरोल ने बताया कि संदिग्ध के पास कई हथियार थे.

उन्होंने कहा, "उसके पास एक शॉटगन, एक हैंडगन और कई चाक़ू थे. संदिग्ध को गोली नहीं लगी और शुरुआती जांच से लगता है कि वह अकेला हमलावर था. अब जनता के लिए कोई ख़तरा नहीं है."

सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा हिरासत में लिया गया शख़्स

वॉशिंगटन डीसी की मेयर ने बताया कि संदिग्ध का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह पुलिस की हिरासत में है.

अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने बताया कि संदिग्ध पर दो आरोप लगे हैं. हिंसक अपराध के दौरान हथियार का इस्तेमाल करने का और ख़तरनाक हथियार से फ़ेडरल अधिकारियों पर हमला करने का.

उन्होंने कहा कि संदिग्ध को सोमवार को फ़ेडरल अदालत में पेश किया जाएगा.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. जी-7 समिट के दौरान उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह से निपटने में सीरिया बेहतर भूमिका निभा…
 16 June 2026
मध्य पूर्व में फ़रवरी के आख़िर से जारी जंग के ख़त्म होने की उम्मीदें आख़िर अब पूरी होती दिख रही हैं.पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान ने घोषणा की…
 15 June 2026
फ़ारस की खाड़ी में जंग ख़त्म करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है. बातचीत की मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने एक…
 12 June 2026
पश्चिम एशिया में ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी नाकेबंदी अभियान के दौरान तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है.यह अमेरिकी अभियान का पहला ऐसा मामला माना जा रहा है, जिसमें…
 11 June 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर को मार गिराया है.इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले…
 08 June 2026
आईडीएफ़ का कहना है कि ईरान ने इसराइल की ओर फिर से मिसाइलें दाग़ी हैं. एक बयान में उसने कहा कि डिफ़ेंस सिस्टम ख़तरे को रोकने के लिए काम कर…
 01 June 2026
पिछले कुछ महीनों से पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज संकट ने पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर करारा वार किया है. भारत जैसे देशों के लिए यह स्थिति…
 27 May 2026
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अब एक नई जंग पर्दे के पीछे शुरू होती दिख रही है. इस बार मामला सीधे वॉशिंगटन और उसके सबसे पुराने…
 26 May 2026
अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने दक्षिणी ईरान में नए हमले किए हैं, जिनमें ईरानी मिसाइल ठिकानों और उनके जहाज़ों को निशाना बनाया गया जो समुद्र में बारूदी सुरंगें…
Advt.