वेलकम टू द जंगल’ ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड फिल्म, ये रिकॉर्ड भी बनाया
Updated on
29-06-2026 02:03 PM
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी अक्षय कुमार की कॉमेडी-एक्शन ड्रामा ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जबकि 25 जून को इसके पेड प्रिव्यू दिखाए गए थे. इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं इसी के साथ इसने पेड स्क्रीनिंग में अच्छा परफॉर्म करने के बाद बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार शुरुआत की और ओपनिंग वीकेंड पर तो इस फिल्म ने बवाल ही काट दिया. जानते हैं ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को कितना कलेक्शन किया है?
‘वेलकम टू द जंगल’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई? अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, परेश रावल सहित कई स्टार्स से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इस कॉमेडी से भरी एंटरटेनिंग फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ का कलेक्शन कर साबित कर दिया था कि ये बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने वाली है. और उम्मीद के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 15.75 करोड़ कमाए. वहीं इस फिल्म ने दूसरे दिन जबरदस्त तेजी दिखाते हुए 20 करोड़ कमाए. जबकि तीसरे दिन यानी रविवार को तो इस फिल्म ने गर्दा ही उड़ा दिया.
दरअसल सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 24.75 करोड़ रुपये कमाए हैं.
इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की कुल कमाई अब 63.75 करोड़ रुपये हो गई है.
‘वेलकम टू द जंगल’ बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 24.75 करोड़ की जबरदस्त कमाई की है. इसी के साथ ये 4 फिल्मों को पीछे छोड़ साल की छटी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. इसने है जवानी तो इश्क होना है की 61.78 करोड़ की लाइफ टाइम कमाई को पीछे छोड़ इस पोजिशन को हासिल किया है.
2026 की बनी चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 63.75 करोड़ की नेट कमाई के साथ 2026 की बॉलीवुड की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म बन गई है. हालांकि ये अक्षय की 'भूत बंगला' के ओपनिंग वीकेंड को पीछे छोड़कर तीसरी पोजिशन नहीं कर पाई
ये है भारत की 2026 की बॉलीवुड की टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्में
धुरंधर 2 – 466 करोड़ (4-दिन)
बॉर्डर 2 – 129.89 करोड़
भूत बंगला – 65.65 करोड़
वेलकम टू द जंगल – 63.75 करोड़
कॉकटेल 2 – 50.1 करोड़
‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, विंदू सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…