हिल गए दुनिया के 2 दिग्गज देश... 20 वैज्ञानिकों की रहस्यमयी मौतें और गायब होने से परेशान
Updated on
25-04-2026 01:02 PM
अमेरिका और चीन में टॉप डिफेंस वैज्ञानिकों की मौत और गायब होने की घटनाएं बढ़ रही हैं. ये वैज्ञानिक न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी, हाइपरसोनिक हथियार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्पेस रिसर्च और एडवांस्ड वेपन्स जैसे अत्यंत संवेदनशील क्षेत्रों में काम कर रहे थे. अमेरिका में अब तक 11 घटनाएं सामने आई हैं, जबकि चीन में 9 से ज्यादा वैज्ञानिकों की मौत हो चुकी है. ये घटनाएं सामान्य लग रही हैं, लेकिन इनका पैटर्न देखकर साजिश की आशंका जताई जा रही है
अमेरिका में वैज्ञानिक गायब, मौतें हो रही हैं
अमेरिका में कई वैज्ञानिक अचानक गायब हो रहे हैं या उनकी मौत हो रही है. इनमें नासा के इंजीनियर, एयर फोर्स के जनरल और लॉस एलामोस जैसे न्यूक्लियर लैब के वैज्ञानिक शामिल हैं.
सबसे चर्चित मामला है मेजर जनरल विलियम नील मैककैसलैंड का. वे यूएफओ (अज्ञात उड़न तश्तरियों) की जांच कर चुके थे. एयर फोर्स रिसर्च लेबोरेटरी के कमांडर रह चुके हैं. फरवरी 2026 में वे घर से वॉक पर निकले और उसके बाद गायब हो गए. उन्होंने फोन, चश्मा और स्मार्टवॉच घर पर छोड़ दी थी, सिर्फ रिवॉल्वर साथ लिया था. अब तक उनकी कोई खोज नहीं हुई है.
इसी तरह मोनिका रेजा, NASA जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी की एयरोस्पेस इंजीनियर, कैलिफोर्निया के जंगल में दोस्तों के साथ ट्रेकिंग कर रही थीं. अचानक वे 30 फीट पीछे रह गईं और गायब हो गईं. बचाव टीम ने कई दिनों तक खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. वे रॉकेट्स में इस्तेमाल होने वाले सुपर-अलॉय मेटल पर काम कर रही थीं.
जोशुआ ले ब्लैंक, नासा के न्यूक्लियर प्रोपल्शन प्रोजेक्ट पर काम कर रहे 29 वर्षीय इंजीनियर, अपने टेस्ला कार में जलकर मर गए. परिवार का कहना है कि वे काम पर नहीं पहुंचे और फोन-वॉलेट घर पर छोड़ गए थे.
इसके अलावा लॉस एलामोस न्यूक्लियर लैब की एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट मेलिसा कैसियास और रिटायर्ड वैज्ञानिक एंथनी चावेज भी गायब हो गए. कई मामलों में वैज्ञानिक घर से पैदल निकले और फिर कभी वापस नहीं लौटे.
चीन में वैज्ञानिकों की संदिग्ध मौतें
चीन में भी इसी तरह के मामलों की संख्या बढ़ रही है. कम से कम 9 वैज्ञानिकों की मौत पिछले कुछ वर्षों में हुई है. ज्यादातर मौतें कार दुर्घटना, अचानक बीमारी या अज्ञात कारणों से बताई जा रही हैं.
सबसे चर्चित मामला फेंग यांगहे का है. 38 वर्षीय प्रोफेसर नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी में काम करते थे. वे ताइवान से जुड़े AI सिमुलेशन मॉडल पर काम कर रहे थे. जुलाई 2023 में रात 2:35 बजे बीजिंग में कार दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. सरकारी रिपोर्ट में उन्हें 'सरकारी ड्यूटी करते हुए बलिदान' बताया गया, जो आमतौर पर सैनिकों के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. जी-7 समिट के दौरान उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह से निपटने में सीरिया बेहतर भूमिका निभा…
मध्य पूर्व में फ़रवरी के आख़िर से जारी जंग के ख़त्म होने की उम्मीदें आख़िर अब पूरी होती दिख रही हैं.पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान ने घोषणा की…
फ़ारस की खाड़ी में जंग ख़त्म करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है. बातचीत की मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने एक…
पश्चिम एशिया में ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी नाकेबंदी अभियान के दौरान तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है.यह अमेरिकी अभियान का पहला ऐसा मामला माना जा रहा है, जिसमें…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर को मार गिराया है.इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले…
पिछले कुछ महीनों से पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज संकट ने पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर करारा वार किया है. भारत जैसे देशों के लिए यह स्थिति…
अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने दक्षिणी ईरान में नए हमले किए हैं, जिनमें ईरानी मिसाइल ठिकानों और उनके जहाज़ों को निशाना बनाया गया जो समुद्र में बारूदी सुरंगें…