Select Date:

अमेरिका को हमलों के लिए एयरस्पेस इस्तेमाल करने देगा दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश, चीन को बड़ा झटका

Updated on 13-04-2026 10:38 PM
इस रिपोर्ट का खुलासा ईरान युद्ध के दौरान हुई है। फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों का युद्धविराम है और पाकिस्तान में शांति वार्ता का पहला दौर नाकाम हो गया है। राष्ट्रपति प्रबोवो 18 से 20 फरवरी 2026 तक 'बोर्ड ऑफ पीस समिट' में शामिल होने के लिए वाशिंगटन गए थे। अमेरिका के एक गोपनीय दस्तावेज में दी गई जानकारी के मुताबिक इस यात्रा के दौरान उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई एक द्विपक्षीय बैठक में इंडोनेशियाई हवाई क्षेत्र से अमेरिकी विमानों को उड़ान भरने की पूरी छूट देने वाले एक प्रस्ताव को मंजूरी दी थी

अमेरिका को अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने देगा इंडोनेशिया!
इस योजना का खुलासा तब हुआ जब इस प्रतिबद्धता को लागू करने के लिए अमेरिकी युद्ध विभाग (रक्षा मंत्रालय) ने 26 फरवरी को इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय को "ऑपरेशनलाइज़िंग US ओवरफ्लाइट" शीर्षक वाला एक दस्तावेज भेजा। यह दस्तावेज एक औपचारिक समझौते का प्रस्ताव करता है जिसके तहत इंडोनेशिया अमेरिकी सैन्य विमानों को आपातकालीन अभियानों, संकट-प्रतिक्रिया मिशनों और आपसी सहमति से होने वाले सैन्य अभ्यासों के लिए अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति देता है
इस समझौते के तगत इंडोनेशिया सरकार ने अमेरिकी वायुसेना के विमानों को अचानक चलाए जाने वाले अभियानों, संकट के समय के अभियानों, पारस्परिक रूप से सहमत अभ्यास संबंधी गतिविधियों के लिए अपने एयरस्पेस के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है। इस डॉक्यूमेंट में साफ साफ लिखा गया है कि अमेरिका से नोटिफिकेशन मिलने पर अमेरिकी वायुसेना सीधे इंडोनेशिया के एयरस्पेस का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ सकते हैं। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय ने आज इन रिपोर्ट्स की पुष्टि कर दी है।
इंडोनेशिया-अमेरिका में आज होगी अगले दौर की बात
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ अमेरिकी समय के मुताबिक सोमवार को वाशिंगटन में अपने इंडोनेशियाई समकक्ष सजाफ्री सजामसुद्दीन से मिलने वाले हैं जहां इस विषय पर और चर्चा होने की संभावना है। इंडोनेशिया की भौगोलिक स्थिति प्रशांत और हिंद महासागरों के बीच महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों और हवाई मार्गों तक फैली हुई है। उसके हवाई क्षेत्र को तत्काल तैनाती और सैन्य शक्ति प्रदर्शन के लिए रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के पास पहले से ही ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस और जापान जैसे प्रमुख सहयोगियों के साथ सैन्य अड्डों तक पहुंच और हवाई क्षेत्र के उपयोग की व्यवस्थाएं मौजूद हैं। इस नेटवर्क में इंडोनेशिया के जुड़ने से पूरे क्षेत्र में सैन्य अभियानों की निरंतरता काफी हद तक बढ़ जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. जी-7 समिट के दौरान उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह से निपटने में सीरिया बेहतर भूमिका निभा…
 16 June 2026
मध्य पूर्व में फ़रवरी के आख़िर से जारी जंग के ख़त्म होने की उम्मीदें आख़िर अब पूरी होती दिख रही हैं.पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान ने घोषणा की…
 15 June 2026
फ़ारस की खाड़ी में जंग ख़त्म करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है. बातचीत की मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने एक…
 12 June 2026
पश्चिम एशिया में ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी नाकेबंदी अभियान के दौरान तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है.यह अमेरिकी अभियान का पहला ऐसा मामला माना जा रहा है, जिसमें…
 11 June 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर को मार गिराया है.इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले…
 08 June 2026
आईडीएफ़ का कहना है कि ईरान ने इसराइल की ओर फिर से मिसाइलें दाग़ी हैं. एक बयान में उसने कहा कि डिफ़ेंस सिस्टम ख़तरे को रोकने के लिए काम कर…
 01 June 2026
पिछले कुछ महीनों से पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज संकट ने पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर करारा वार किया है. भारत जैसे देशों के लिए यह स्थिति…
 27 May 2026
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अब एक नई जंग पर्दे के पीछे शुरू होती दिख रही है. इस बार मामला सीधे वॉशिंगटन और उसके सबसे पुराने…
 26 May 2026
अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने दक्षिणी ईरान में नए हमले किए हैं, जिनमें ईरानी मिसाइल ठिकानों और उनके जहाज़ों को निशाना बनाया गया जो समुद्र में बारूदी सुरंगें…
Advt.