Select Date:

ज़ी सिनेमा पर प्रीमियर्स का धमाका जारी, इस शुक्रवार 19 जून को रात 8:30 बजे होगा ‘भैरवम’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

Updated on 20-06-2026 02:02 PM
मुंबई, जून, 2026: ज़ी सिनेमा अपने लगातार वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के काफिले के साथ दर्शकों के मनोरंजन का स्तर बढ़ा रहा है। हर हफ्ते नई और अलग कहानियाँ लेकर आने वाला यह चैनल अब इस शुक्रवार, 19 जून को रात 8:30 बजे ‘भैरवम’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर करने जा रहा है। एक्शन, आस्था, जज़्बात और जबरदस्त टकराव से भरपूर यह फिल्म पूरे परिवार के लिए मनोरंजन का एक और शानदार पैकेज लेकर आ रही है।


‘भैरवम’ इस हफ्ते एक दमदार कहानी के रूप में सामने आ रही है, जिसमें दोस्ती, आस्था और विश्वासघात की कीमत को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है। फिल्म में साई श्रीनिवास बेलमकोंडा मुख्य भूमिका में हैं, जिनके साथ मांचू मनोज और नारा रोहित भी अहम् किरदार निभा रहे हैं। कहानी के केंद्र में ये तीनों नायक हैं, जो वफादारी और भाईचारे के रिश्ते में बंधे हैं। लेकिन, जब एक भ्रष्ट नेता उनके गाँव की पूजनीय देवी के मंदिर की ज़मीन पर कब्ज़ा करने की साजिश रचता है, तो सब कुछ बिखरने लगता है।

‘भैरवम’ सिर्फ इंसानी टकराव की कहानी नहीं है, इसमें आध्यात्मिक शक्ति भी गहराई से जुड़ी है। मंदिर की रक्षा खुद भैरव करते हैं। वे एक उग्र देवता हैं, जिनकी शक्ति जागृत होकर बेलमकोंडा के माध्यम से प्रकट होती है। इस दिव्य शक्ति से सशक्त होकर, वह न्याय का वाहक बनकर उठते हैं और उस अंधकार का सामना करते हैं, जो पवित्र भूमि को अपवित्र करने की कोशिश करता है। गहन भावनाओं और पौराणिक ऊर्जा के संगम के साथ, ‘भैरवम’ एक जबरदस्त मुकाबले में बदल जाती है, जहाँ भक्ति का सामना छल से होता है और जहाँ आस्था ही बुराई के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार बनकर उभरती है।

ज़बरदस्त अभिनय से सजी ‘भैरवम’ अपने मुख्य कलाकारों के बीच सहज केमिस्ट्री के कारण और भी वास्तविक और प्रभावशाली बन जाती है। भाईचारे, त्याग, मुक्ति और भरोसे की कहानी, जहाँ विश्वास की परीक्षा होती है, यह फिल्म एक रोमांचक टकराव की ओर बढ़ती है, जहाँ आस्था का सामना बुराई से होता है और न्याय एक शक्तिशाली रूप में सामने आता है। ऐसे में, यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म भावनात्मक गहराई और सीट-से-जोड़े रखने वाले ड्रामा का शानदार संगम है।

तो तैयार हो जाइए एक दमदार और रोमांच से भरपूर सिनेमाई अनुभव के लिए, क्योंकि ‘भैरवम’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर इस शुक्रवार, 19 जून को रात 8:30 बजे हो रहा है।

और यह सिलसिला यहीं नहीं थमेगा। ज़ी सिनेमा आने वाले हफ्तों में भी मनोरंजन का उत्साह बनाए रखेगा, जिसमें अनुष्का शेट्टी स्टारर ‘शीलावती: द घाटी क्वीन’, शिवकार्तिकेयन स्टारर ‘मावीरन'’, ‘जटाधारा’ और कई अन्य बड़े वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर्स शामिल हैं, जो दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आएँगे।

देखिए ‘भैरवम’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर, इस शुक्रवार 19 जून को रात 8:30 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 August 2026
मृणाल ठाकुर पिछले दिनों फिर एक अफवाह को लेकर चर्चा में रहीं। मृणाल का नाम अब तक कई कलाकारों से जुड़ चुका है, लेकिन हद तो तब हो गई जब…
 08 August 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का एक कमेंट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग अपनी डेटिंग पर…
 08 August 2026
बिल्लियां सिर्फ पेट्स नहीं होतीं, बल्कि घर के मेंबर की तरह बन जाती हैं. बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जो अपनी बिल्लियों से बेइंतहा प्यार करती हैं. वे…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त 2026: इस स्वतंत्रता दिवस, ज़ी सिनेमा बॉर्डर-2 के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, देशभक्ति और बलिदान को नमन करता है। जेपी दत्ता द्वारा…
 06 August 2026
मुंबई, अगस्त, 2026: कुछ दरवाज़े किसी वजह से बंद रखे जाते हैं। कुछ राज़ पीढ़ियों तक छिपे रहते हैं। लेकिन, जब किस्मत सच को सामने लाने का फैसला कर ले,…
 29 July 2026
'लॉक अप 2' में इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स को अपना सबसे बड़ा राज दुनिया के सामने बताना था. इसी दौरान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्दनाक…
 26 July 2026
आमिर खान ने 5 जुलाई को ही 61 साल की उम्र में अपने घर पर गौरी स्प्रैट से शादी की। यह आमिर की तीसरी शादी है, जिसके कारण एक्टर को…
 24 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: ज़ी सिनेमा इस रविवार, 26 जुलाई रात 9 बजे फिल्म ‘आज़ाद’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर लेकर आ रहा है। 1920 के दशक के भारत की पृष्ठभूमि पर…
 23 July 2026
मुंबई, जुलाई, 2026: सोनी सब का यादें शो दर्शकों का अपने दिल छू लेने वाले हास्य, भावनाओं और रोचक मेडिकल केसेस के मिश्रण से लगातार मनोरंजन कर रहा है। जहाँ…
Advt.