Select Date:

आज फिर 300 अंक गिरा Sensex, निफ्टी 25,750 के नीचे, जानिए आज की गिरावट के असली कारण?

Updated on 10-12-2025 04:05 PM
भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है. दरअसल आज के ट्रेडिंग सेशन में निवेशक अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की 2026 नीति दिशा को लेकर सतर्क बने रहे है. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने भी बाजार की धारणा पर दबाव डाला है
दोपहर 2:25 बजे

सेंसेक्स 299.15 अंक या 0.35% गिरकर 84,367.13 पर

निफ्टी 94.15 अंक या 0.36% गिरकर 25,745.50 पर ट्रेड कर रहा था.


Nifty50 पैक में InterGlobe Aviation, ETERNAL और HDFC Bank सबसे बड़े लूजर रहे, जिनमें 3% तक की गिरावट दर्ज हुई. वहीं Hindalco Industries और Eicher Motors टॉप गेनर्स में शामिल रहे, जिनमें 2% तक की तेजी आई.
1. फेड के 2026 संकेतों पर नजर

बाजार को उम्मीद है कि फेड आज रात तीसरी बार रेट कट कर सकता है, लेकिन निवेशक 2026 की नीति दिशा को लेकर स्पष्टता तलाश रहे हैं.

फेड अधिकारियों के बीच महंगाई और लेबर बाजार पर अलग-अलग विचार बाजार को असमंजस में डाले हुए हैं. फेड चेयर जेरोम पॉवेल का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है. उनके उत्तराधिकारी को लेकर अनिश्चितता भी बाजार की अपेक्षाओं को ठंडा कर रही है.

Aditya Birla Sun Life AMC के Co-CIO हरीश कृष्णन ने कहा "फेड का कट शायद पहले से प्राइस इन है, लेकिन अगले साल की गाइडेंस, महंगाई पर टैरिफ का प्रभाव और गवर्नर बदलाव पर बाज़ार की नजर रहेगी."
2. कमजोर ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजार के शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंग सेंग और जापान का निक्केई 225. सभी लाल निशान में थे. अमेरिकी बाजार भी कल रात कमजोरी के साथ बंद हुआ है.

3. विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली

FIIs ने मंगलवार को ₹3,760.08 करोड़ की बिकवाली की है. यह लगातार नौवां सेशन है जब विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी में नेट सेलिंग की है. लगातार बिकवाली भारतीय बाजार में लिक्विडिटी कम करती है और उभरते बाजारों के प्रति जोखिम से बचने के संकेत देती है.

4. कच्चे तेल में तेजी

ब्रेंट क्रूड 0.15% बढ़कर USD 62.03 प्रति बैरल पर पहुंच गया है. भारत तेल का बड़ा आयातक है. कच्चे तेल में बढ़ोतरी महंगाई बढ़ा सकती है और कंपनियों की लागत पर दबाव डाल सकती है, जिससे बाजार भावनाओं पर असर पड़ता है.

टेक्निकल की तस्वीर
Geojit Investments के Chief Market Strategist आनंद जेम्स ने कहा "निफ्टी आज की शुरुआत कल के लो 25,732 को फिर से टेस्ट करने के डर के साथ करेगा, लेकिन भारी गिरावट की संभावना कम है. बीच-बीच में रिकवरी की कोशिशें हो सकती हैं.

25,923 के ऊपर जाने पर शॉर्ट कवरिंग दिख सकती है, हालांकि तेज़ उछाल तभी संभव है जब निफ्टी 26,030 के ऊपर जाए


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 May 2026
शेयर बाजार में आज यानी 11 मई को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300…
 01 April 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस अनीता आडवाणी की एक याचिका खारिज कर दी. इस याचिका में उन्होंने दिवंगत बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ अपने रिश्ते को शादी…
 19 March 2026
भारतीय शेयर बाजार में मचे हाहाकार की चपेट में गौतम अडानी समूह की कंपनियां भी आ गई हैं। अडानी समूह के ज्यादातर शेयर बिकवाली मोड में हैं। इनमें भी एक…
 16 February 2026
नई दिल्‍ली: घरेलू शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच मेटल (Metal), आईटी (IT) और कमोडिटी (Commodity) शेयरों में भारी…
 16 February 2026
नई दिल्‍ली: जोहो कॉर्पोरेशन के पूर्व सीईओ श्रीधर वेम्बु ने आज की बड़ी तकनीकी कंपनियों की तुलना ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी से की है। यह उनकी पहुंच और ताकत को दर्शाता…
 16 February 2026
नई दिल्ली: दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (डीईआरसी) ने दिल्ली के बिजली वितरण कंपनियों के लिए जो वर्चुअल नेट मीटरिंग की नई गाइडलाइंस जारी की है, उसके तहत उपभोक्ता आपस में ही…
 16 February 2026
नई दिल्ली: इस फाइनेंशियल ईयर में बैंकों का क्रेडिट ग्रोथ लगातार डिपॉजिट से ज्यादा बना हुआ है। इससे बैंकों के पास सिस्टम लिक्विडिटी की स्थिति टाइट हो गई है। टाइम्स ऑफ…
 16 February 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में हफ्ते के पहले दिन गिरावट दिख रही है। MCX पर शुरुआती कारोबार में चांदी की कीमत में 7,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट…
 16 February 2026
मुंबई : बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का संवेदी सूचकांक आज भी गिरावट के साथ ही खुला। ऐसे में म्यूचुअल फंड के निवेशक (Mutual Fund Investors) डरे हुए हैं। लेकिन जानकारों का…
Advt.