Select Date:

'जब हम कहें तभी...', हॉर्मुज में जहाजों पर फायरिंग के बाद भारत ने जारी की नई एडवाइजरी, जानें क्या कहा?

Updated on 20-04-2026 04:43 PM
होर्मुज स्ट्रेट में 2 भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की घटना के बाद 18 अप्रैल को भारतीय नौसेना ने जलडमरूमध्य के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. भारतीय नौसेना ने फारस की खाड़ी में भारतीय ध्वज वाले जहाजों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें लारक द्वीप से दूर रहने और केवल नेवी के निर्देश पर ही वहां से गुजरने को कहा गया है, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय नौसेना होर्मुज पार करने के लिए इंतजार कर रहे सभी भारतीय जहाजों की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है. अब तक 11 भारतीय जहाज जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं. आखिरी टैंकर, देश गरिमा 18 अप्रैल को पार हुआ था. उसी दिन 2 भारतीय जहाजों जग अर्नव और सनमार हेराल्ड पर ईरानी गार्डों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद उन्हें वापस लौटना पड़ा था.

देश गरिमा जहाज कब पहुंचेगा भारतहोर्मुज स्ट्रेट पार करने के बाद देश गरिमा को अरब सागर में भारतीय नौसेना द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है और इसके 22 अप्रैल को मुंबई पहुंचने की उम्मीद है. लारक द्वीप होर्मुज के सबसे संकरे बिंदु पर स्थित है और ईरान के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर का एक बड़ा हिस्सा यहीं स्थित है. ईरान के ऊर्जा क्षेत्र के लिए यह द्वीप अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके आस-पास के जलक्षेत्र की कड़ी सुरक्षा की जाती है.

लारक द्वीप को लेकर चौकन्ना है ईरानहोर्मुज से होकर गुजरने वाले जहाजों पर बंकरों और रडार प्रणालियों के नेटवर्क के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाती है. लारक द्वीप होर्मुज द्वीप के दक्षिण में लगभग 33 किलोमीटर चौड़ी होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित है, जो ईरान-अमेरिका संघर्ष से पहले वैश्विक तेल का लगभग 20% परिवहन करने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग था.

भारतीय नौसेना के 7 जहाज तैनातरिपोर्टों के अनुसार, वहां कई ईरानी अड्डे भी संचालित हैं, जो छोटे और तेज गति वाले जहाजों को निशाना बनाने के लिए तैनात करने में सक्षम हैं. वर्तमान में 14 भारतीय जहाज फारस की खाड़ी में हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने का इंतजार कर रहे हैं. भारतीय नौसेना इन जहाजों के साथ लगातार संपर्क में है और उन्हें अनुमति मिलने के बाद ही आगे बढ़ने की सलाह दी है. फारस की खाड़ी के निकट भारतीय नौसेना के 7 जहाज तैनात किए गए हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने के बाद भारतीय जहाजों को सुरक्षा प्रदान करेंगे.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान में इजरायल की सैन्य कार्रवाई पर नाराजगी जताई है. जी-7 समिट के दौरान उन्होंने कहा कि हिज्बुल्लाह से निपटने में सीरिया बेहतर भूमिका निभा…
 16 June 2026
मध्य पूर्व में फ़रवरी के आख़िर से जारी जंग के ख़त्म होने की उम्मीदें आख़िर अब पूरी होती दिख रही हैं.पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान ने घोषणा की…
 15 June 2026
फ़ारस की खाड़ी में जंग ख़त्म करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है. बातचीत की मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने एक…
 12 June 2026
पश्चिम एशिया में ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिकी नाकेबंदी अभियान के दौरान तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है.यह अमेरिकी अभियान का पहला ऐसा मामला माना जा रहा है, जिसमें…
 11 June 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर एक अमेरिकी हेलिकॉप्टर को मार गिराया है.इसके बाद अमेरिका ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए हमले…
 08 June 2026
आईडीएफ़ का कहना है कि ईरान ने इसराइल की ओर फिर से मिसाइलें दाग़ी हैं. एक बयान में उसने कहा कि डिफ़ेंस सिस्टम ख़तरे को रोकने के लिए काम कर…
 01 June 2026
पिछले कुछ महीनों से पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज संकट ने पूरी दुनिया की ऊर्जा सुरक्षा पर करारा वार किया है. भारत जैसे देशों के लिए यह स्थिति…
 27 May 2026
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अब एक नई जंग पर्दे के पीछे शुरू होती दिख रही है. इस बार मामला सीधे वॉशिंगटन और उसके सबसे पुराने…
 26 May 2026
अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने दक्षिणी ईरान में नए हमले किए हैं, जिनमें ईरानी मिसाइल ठिकानों और उनके जहाज़ों को निशाना बनाया गया जो समुद्र में बारूदी सुरंगें…
Advt.